Doordrishti News Logo

सीसीटीवी फुटेज से नकबजनों का पकड़ा

जोधपुर, शहर की देवनगर थाना पुलिस ने नकबजनी का खुलासा करते हुए शुक्रवार को दो शातिरों को गिरफ्तार किया। ये वारदात भी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल बदमाशों की पहचान की। देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि सोमानी कॉलेज के पास रहने वाले महेंद्र कुमार पुत्र अशोक कुमार ने रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 3 फरवरी की रात को उनकी नमकीन की दुकान के ताले तोड़ गल्ले में रखे 3700 रुपए व गणेशजी की मूर्ति एवं कुछ दस्तावेज चोरी हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिस पर राहुल पुत्र नैनाराम व प्रकाश पुत्र राजूराम बावरी को गिरफ्तार किया। दोनों ही आरोपी शिव बस्ती मसूरिया के रहने वाले है। पुलिस ने चोरी किए रुपए बरामद किए। आरोपी राहुल के खिलाफ चोरी व एक आर्म्स एक्ट का मुकदमा पूर्व में दर्ज हो रखा है। प्रकाश के खिलाफ तीन मामले हैं।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026