Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती रिडिया फांटा स्थित एक ज्वैलरी शॉप में गुजरी रात सेंध लगी। अज्ञात चोरों ने शटर के ताले तोड़क़र मोड़ा और भीतर प्रवेश किया। अज्ञात चोर दुकान से 30 ग्राम सोना, 700 ग्राम चांदी और पांच सात हजार की नगदी चुरा ले गए। घटना के संंबंध में सूरसागर थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

ज्वैलरी शॉप चोरी जेवर

सूरसागर थाने के सबइंस्पेक्टर नरेश शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में बाइपास रोड शप्पू का जांव सूरसागर निवासी मूलचंद सोनी पुत्र भगवानलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक ज्वैलरी की दुकान रिडिया फांटा बाइपास सूरसागर में आई है।

गुजरी रात दुकान मंगल कर घर चला गया था। सुबह लौटने पर दुकान के  शटर के ताले टूटे होने के साथ ही वह मुड़ा हुआ था। अज्ञात चोरों ने वहां शोकेश में रखे 30 ग्राम सोने के छोटे मोटे आइटम, 700-800 ग्राम चांदी के आइटम के साथ गल्ले से पांच सात हजार की नगदी चुरा ले गए। घटना में आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

सरस केबिन में पीछे की चद्दर काट सेंध:-

सूरसागर पुलिस ने बताया कि जगदंबा कॉलोनी प्रतापनगर निवासी भवानी सिंह पुत्र अमर सिंह की तरफ  से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका एक सरस बूथ कायलाना झील के पास में 2170 संख्या का है। गुजरी रात अज्ञात चोरों ने केबिन के पीछे के रास्ते में चद्दर को काटने के बाद प्रवेश किया और उसमें रखी हजारों का परचूनी सामान आदि चुराने के साथ गल्ले से तीन हजार के आसपास की नगदी चुरा ले गए। घटना में सूरसागर पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026