Doordrishti News Logo

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर,युवक ने फंदा लगाकर दी जान। शहर के माता का थान स्थित राजीव गांधी कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सुपुर्द कर दिया।

यह खबर भी पढ़िए- मुख्य सचिव उषा शर्मा शनिवार को जोधपुर आएंगी

माता का थान पुलिस ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी निवासी श्रवण कुमार पुत्र रेखाराम मेघवाल की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके भाई अशोक कुमार ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घरवालों का फंदा लगाने की जानकारी मिलने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

न्यूज़ एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: