Doordrishti News Logo

गुलाब सागर में कूद कर युवक ने दी जान

जोधपुर,शहर के प्राचीन जलाशय गुलाब सागर में एक युवक ने गुरूवार की दोपहर में कूद कर अपनी जान दे दी। रात तक उसकी पहचान नहीं हो पाई। उसके हाथ पर रजनीश गुदा है। मोबाइल पानी में भीगने से बंद हो गया है। शव को पहचान के लिए एमजीएच मोर्चरी में रखवाया गया है।

सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि आज दिन में एक युवक के गुलाब सागर में कूद कर जान देने की सूचना मिली ली। उसे पानी में कूदते लोगों द्वारा देखा गया। बाद में गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। कुछ देर बाद शव को बाहर निकाला गया। उसके हाथ पर रजनीश गुदा है। हाथ में मौळी बंधी होने के साथ मेहंदी से आईलवयू लिखा है जो कुछ मिट सा गया है।

ये भी पढ़ें- देवी भागवत कथा में लगाया छप्पन भोग

घंटाघर चौकी प्रभारी हैडकांस्टेबल खरताराम के अनुसार युवक ने चौकड़ीदार शर्ट पहनी होने के साथ उसका मोबाइल पानी में भीग गया है। जो बंद है। युवक संभवत: रातानाडा साइड का हो सकता है। पहचान के प्रयास जारी हैं। उसकी उम्र तकरीबन 25-30 साल लग रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महेंद्र सिंह ने एक कॉल पर एमडीएम पहुंच कर मरीज को दिया रक्त

February 12, 2026

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026