युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
पिता ने पुत्रवधु और अन्य पर लगाया दुष्प्रेरित का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान। सांगरिया ब्रिज रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। पिता का आरोप है कि पुत्रवधु और अन्य मिलकर उसे तंग और परेशान करते थे,जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। कुड़ी भगतासनी थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया। अग्रिम कार्रवाई जारी है।
थानाधिकारी तेजकरण ने बताया कि राजपूतों का बास झालामंड निवासी 28 वर्षीय प्रकाश राव पुत्र प्रेमाराम राव ने सोमवार को ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी थी। उसकी पहचान के साथ शव का बाद में पोस्टमार्टम कराया गया। उसके पिता प्रेमाराम का आरोप है कि उसके पुत्र प्रकाश को उसकी पत्नी और अन्य लोग तंग और परेशान करते थे,जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
मृतक के पिता ने आत्महत्या दुष्प्रेरित किए जाने की रिपोर्ट दी है। थानाधिकारी तेजकरण ने बताया कि आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि पति पत्नी के बीच झगड़ा भी होता था। पारिवारिक कारण से यह सुसाइड किया होगा। फिलहाल केस दर्ज किया गया है,अग्रिम जांच की जा रही है।
