Doordrishti News Logo

जोधपुर, राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच बन रहे कम दबावी क्षेत्र के चलते मानसून सक्रिय बना हुआ है। मारवाड़ में आज सुबह से ही बादलों का डेरा जमा हुआ है। अलसुबह शहर में कुछेक स्थानों पर बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश भी हुई,शाम को एक दौर बारिश का और चला। अलसुबह घटाटोप अंधेरा हुआ। मगर अच्छी बारिश नहीं हो पाई। आज सावन माह बीत गया,जाता सावन शेर को भिगो गया।

मौसम बना खुशनुमा

सोमवार से भादवा का कृष्ण पक्ष शुरू हो रहा है। बीत रहे सावन में शनिवार को आखिरकार शहर में हल्के  दर्जें की बारिश हुई। आज सुबह छाई घटाएं लोगों को फिर से निराश कर गई लेकिन शाम को पूरे शहर को भीगा दिया। हालांकि बादलों के छाने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। धूप नहीं खिलने से लोगों को गर्मी से भी राहत महसूस हुई। उमस हालांकि वातावरण में बरकरार है।

मौसम बना खुशनुमा

राजस्थान में इस बार मानसून पूर्वी क्षेत्र में जमकर बरसा। पश्चिमी राजस्थान में अकाल के आसार बने हुए हैं। कहीं भी इस बार अच्छी बारिश नही होने से खेतों में खड़ी फसलें मुरझाने के कगार पर हैं। आने वाले दिनों में पेयजल संकट भी गहराने का अंदेशा बना हुआ है। मारवाड़ में पर्याप्त बारिश के अभाव में किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार से फिर से सामान्य मौसम हो जाएगा। मानसूनी टर्फ खत्म हो जाएगा और फिर से उमस एवं गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है। शहर में आज दिन का तापमान 34 डिग्री के आस पास बना हुआ रहा।

ये भी पढें – बहन-बेटियों को सुरक्षा नहीं देने वाला सत्ता के काबिल नहीं – शेखावत

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026