Doordrishti News Logo

व्यापार मंडल ने धरना देकर किया प्रदर्शन

  • सांगरिया में बढ़ी चोरियां
  • पुलिस नहीं खोल पाई
  • व्यापारियों ने किए प्रतिष्ठान बंद
  • पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

जोधपुर,व्यापार मंडल ने धरना देकर किया प्रदर्शन।शहर के सांगरिया क्षेत्र में पिछले एक दो साल में लगातार चोरियां बढ़ रही है। मगर पुलिस चोरियां खोलने में नाकाम साबित हो रही है। बढ़ती चोरियों और पुलिस की नाकामी को लेकर आज सांगरियां व्यापार के लोगों ने धरना देकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में इनके प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन भी दिया।

यह भी पढ़ें – जनकल्याणकारी योजनाओं को समय पर पूरा करें-कलक्टर

व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे
सांगरियां व्यापार मंडल के लोगों का कहना है कि क्षेत्र के तनावड़ा- सांगरियां इलाके में पिछले एक दो साल में लगातार चोरियां हो रही हैं। हर बार पुलिस थाने में रिपोर्ट दी जाती है और आश्वासन दे दिया जाता है,मगर पुलिस चोरियों को नहीं खोल पा रही है। इस बात लेकर आज व्यापार मंडल की बैठक कर धरना प्रदर्शन किया गया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को भी बंद रखा। बाद में समझाइश के लिए बासनी थानाधिकारी शफीक मोहम्मद वहां पहुंचे और बातचीत की।

व्यपारियों ने यह मांगे रखी
व्यापारियों की तरफ से अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन दिया गया है। इसमें बताया कि सांगरियां पुलिस चौकी को क्रमोन्नत किए जाने के साथ सांगरियां क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही पुलिस की गश्त को बढ़ाया जाए और जल्द से जल्द पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा किया जाए।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed