Doordrishti News Logo

नकबजनी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार,दो पहले पकड़े गए

  • अहमदाबाद में पकड़ा गया
  • पहले से दर्ज हैं 13 मामले

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नकबजनी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार,दो पहले पकड़े गए।शहर की खाण्डाफलसा पुलिस ने एक मकान में हुई नकबजनी की वारदात में शामिल तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के सहयोग से पकड़ा गया। इस मामले में पूर्व में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

धोखाधड़ी का आरोपी छह माह बाद पकड़ में आया

थानाधिकारी बलवंतराम ने बताया कि 12 दिसंबर को मनीष पुरोहित ने रिपोर्ट दी थी कि 11 दिसंबर की रात में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोडक़र सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चुरा ली। इसके अलावा दिनेश जोशी की रिपोर्ट पर भी दूसरा प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब तीसरे आरोपी प्यारे प्यारे मियां चौक गुलजार पुरा हाल हाजी बाबा की दरगाह के सामने कबीर नगर निवासी इमरान खान उर्फ भुरियां पुत्र असलम खान को अहमदाबाद से पकड़ा है।

पूछताछ में आरोपी ने खाण्डाफलसा के अलावा माता का थान, मंडोर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, सदर बाजार, नागौरी गेट और सरदारपुरा क्षेत्रों में भी नकबजनी और वाहन चोरी की वारदातें स्वीकार की हैं। आरोपी आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ 13 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब चोरी के माल की बरामदगी में जुटी है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026