Doordrishti News Logo

चोर पांच तोला सोना और 50 हजार की नगदी चुरा ले गए

परिवार छुट्टियों पर पैतृक गांव गया था

जोधपुर,चोर पांच तोला सोना और 50 हजार की नगदी चुरा ले गए।शहर के विवेक विहार पुलिस थाना क्षेत्र डी मार्ट के सामने अंबे नगर में एक सूने मकान में चोरी हो गई। परिवार के लोग ग्रीष्मावकाश पर पैतृक गांव बाड़मेर गया। दो दिन में ही सूचना मिल गई कि चोरों ने ताले तोड़ दिए है। मुखिया वापिस जोधपुर पहुंचा तो पता लगा कि चोर पांच सात तोला सोना,बीस तोला चांदी के साथ 50-60 हजार की नगदी चुरा ले गए। इस बारे में पीडि़त ने विवेक विहार थाने में मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें – चार दिन में कई जगह लगी आग से मची अफरातफरी

मूलत: बाड़मेर के लक्ष्मी नगर हाल विवेक विहार स्थित अंबे नगर जैसलश्री उम्मेद विहार निवासी हुकमसिंह पुत्र उम्मेदसिंह ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह बच्चों की स्कूल छुट्टियां होने पर 12 मई को अपने पैतृक गांव बाड़मेर चला गया। घर की चाबी अपने परिचित मित्र को सौंप रखी थी। 14 की रात में पड़ौसी से बात हुई तो घर सही सलामत होना बताया। मगर 15 की सुबह जब उसका मित्र वहां पौधों की देखरेख के लिए आया तो ताले टूटे होने की जानकारी दी। इस पर वह वापिस जोधपुर पहुंचा। घर के अंदर जाने पर पता लगा कि सारा सामान अस्त व्यस्त होने के साथ वहां से 50-60 हजार की नगदी,सोने की चार चूडिय़ां,तीन अंगुठियां,दो फिणियां, सोने की बिछिया जोड़ी,चेन के अलावा चांदी के दस तोला आभूषण एवं दस तोला तकरीबन पायजेब चोरी कर ले गए। सूचना पर विवेक विहार पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026