राज्य स्तरीय बड़ली भैरूजी पशु मेला शुरू

  • तीन दिवसीय आयोजन में 2000 से अधिक पशु
  • प्रदर्शनी,प्रतियोगिताएं,पुरस्कार व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राज्य स्तरीय बड़ली भैरूजी पशु मेला शुरू।मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की बजट घोषणा 2023-24 की पहल के तहत जोधपुर में पहली बार राज्य स्तरीय बड़ली भैरूजी पशु मेला 2026 का शुभारम्भ आज हुआ। स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के पास मेला स्थल पर उपखण्ड मजिस्ट्रेट प्रीतम सिंह (आईएएस) ने ध्वजारोहण कर मेले का उद्घाटन किया। अतिथियों का स्वागत डॉ.मनमोहन नागौरी,अतिरिक्त निदेशक (क्षेत्र) जोधपुर एवं डॉ.संजय कृष्ण व्यास, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग ने साफा एवं माला पहनाकर किया गया।

IIT जोधपुर में 77वां गणतंत्र दिवस चिंतन संकल्प और उत्तरदायित्व के साथ मनाया

2000 से अधिक पशु में 250 से ज्यादा मारवाड़ी घोड़े और देशी नस्लों की प्रदर्शनी
संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ.संजय कृष्ण व्यास ने बताया कि मेले में 2000 से अधिक पशुओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है, जिनमें 250 से अधिक मारवाड़ी सहित अन्य नस्लों के घोड़े,ऊँट, भैंस,भेड़ तथा थारपारकर गाय नस्ल सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत देशी गायों की विशेष प्रदर्शनी शामिल है। पशुपालकों के लिए टेंट, पेयजल,छाया व साफ-सफाई की व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

प्रतियोगिताएं,पुरस्कार व सांस्कृतिक संध्या होगी
मेले में घोड़ों की छह श्रेणियां,ऊँटों की तीन श्रेणी तथा भैंस व भेड़ों की विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी,जिनमें विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार सांस्कृतिक संध्या, खेलकूद गतिविधियां तथा पारंपरिक अश्व व ऊँट नृत्य भी आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे।

70 दुकान,विपणन व नवाचार का मिलेगा मंच
मेले में 70 दुकानों की व्यवस्था की गई है,जिनके माध्यम से पशुपालन से जुड़ी सामग्री,उत्पाद एवं नवाचार आमजन तक पहुंचेंगे। यह आयोजन पशुपालकों को विपणन अवसर,नस्ल सुधार एवं आधुनिक पशुपालन तकनीकों से जोड़ने का प्रभावी मंच बनेगा।

राज्य सरकार के सहयोग से आयोजन
राज्य सरकार की विकासोन्मुखी पहल के अंतर्गत यह पशु मेला पश्चिमी राजस्थान में पशुपालन के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करेगा। यह मेला 1 फरवरी तक विधिवत जारी रहेगा।

इस अवसर पर अनुश्री पुनिया (प्रधान,केरू),किशन कटारिया (सरपंच),गिरधारी सिंह(उपसरपंच), दिनेश राजपुरोहित (पंचायत समिति सदस्य),अमर सिंह राजपुरोहित (संचालक,बड़ली गौशाला),बजरंग सिंह (प्रतिनिधि,पंचायत समिति केरू) सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026