अब तक नहीं मिले लुटेरे,फुटेज में दिखा घटनाक्रम
- कोरियर कंपनी से 2.68 लाख लूट का मामला
- कर्मचारियों को बिठाया घुटनों के बल
- तानी पिस्तौल
- एक लुटेरा रुपए कलेक्ट करने में लगा
जोधपुर, शहर के राइकाबाग कॉलोनी में रविवार की रात को एक कोरियर कंपनी में हुई लूट में लुटेरों का सुराग अब तक सुराग नही लगा है। कोरियर कंपनी में किस तरह लूट की वारदात हुई इसका वीडियो आज सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि लुटेरे किस तरह रिवाल्वर लेकर अंदर आए और कर्मचारियों को घुटने के बल बिठाया। एक लुटेरा रुपए बटोरने में लगा दिखा तो दूसरा कर्मचारी पर पिस्तौल ताने दिखा। कर्मचारी को घुटनों के बल बिठाने के साथ हाथ ऊपर उठवाए और बाद में वारदात कर चले गए। दोनों लुटेरे काले हेलमेट में थे। फिलहाल पुलिस इनका पता नही लगा पाई है।
ये भी पढ़ें- लोडिंग टैक्सी और स्कार्पियो भिड़ी, स्कॉर्पियो से 219 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद
राइकाबाग बैंक कॉलोनी में डेलीवेली कोरियर नाम से कंपनी है। जो कोरियर सप्लाई का कार्य करती है। रविवार की रात साढ़े आठ बजे के आस पास दो युवक हेलमेट पहने उसमें घुसे। तब वहां काम कर रहे प्रिंस एवं हसन पर पिस्तौल तान दी और काउंटर से 2.68 लाख के केश ले गए। जाते हुए उनके मोबाइल भी ले गए। फिर बाहर से गेट बंद कर दिया। इनके साथ दो और लोग शामिल थे जो बाहर बाइक पर थे। फिर सभी लोग वहां से भाग निकले। इस बीच बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची। लुटेरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हेलमेट पहने होने से पहचान नहीं हो पा रही। गाडिय़ों के नंबर से भी पता लगाया जा रहा है।
इस पूरी घटना का वीडियो फुटेज सामने आया है। इस पर पुलिस अब गहन जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल सुराग हाथ नहीं लगा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews