Doordrishti News Logo

सात थाना कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्रों में छूट अवधि 2 घंटे बढ़ाई

  • जोधपुर उपद्रव
  • अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक खोले जा सकेंगे प्रतिष्ठान
  • रात नौ से सुबह सात बजे तक रहेगा कर्फ्यू

जोधपुर, शहर के जालोरी गेट सर्किल पर 3 मई की रात को हुए दो गुटों में विवाद के बाद हुए तनाव से सात थाना क्षेत्रों में रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी है। सुबह सात से शाम सात बजे तक कर्फ्यू में छूट प्रशासन की तरफ से चल रही थी। इन जगहों में अब जनजीवन सामान्य रूप से चल रहा है। बुधवार को पुलिस आयुक्तालय ने एक आदेश जारी कर कर्फ्यू ग्रस्त सात थाना क्षेत्रों में छूट की अवधि को दो घंटे और बढ़ाते हुए अब रात 9 बजे तक बाजार खोलने के आदेश जारी किए हैं। अब रात नौ से सुबह सात बजे तक कर्फ्यू अग्रिम आदेश तक जारी रहेगा।

पुलिस ने इस मामले में अब तक 33 प्रकरण दर्ज कर किए हैं। 27 आरोपियों को गिरफ्तार करने के  साथ 23 अभी भी पुलिस अभिरक्षा में चल रहे हैं। सरदारपुरा पुलिस ने मंगलवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें आज कोर्ट में पेश कर अभिरक्षा में लिया गया। इधर कर्फ्यू ग्रस्त सात थाना क्षेत्र सदर बाजार, सदर कोतवाली, खांडाफलसा, नागौरी गेट,सरदारपुरा,सूरसागर एवं प्रताप नगर सदर में अब सामान्य जीवन बहाल हो चुका है। यहां पर अब रात्रिकालीन कर्फ्यू ही अग्रिम आदेश तक जारी रखा गया है। इनमें छूट की अवधि रात 9 बजे तक कर दी गई है।

इसमें एक दो थाना क्षेत्र में शुक्रवार तक पूर्ण कर्फ्यू हटाने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विचार विमर्श किया जा रहा है। जयपुर से आई एसआईटी ने भी अपनी जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल इसमें मीडिया को जानकारी दिए जाने में दूरी बनाए हुए है। एसआईटी प्रभारी आईपीएस बीजू जोर्ज जोसेफ और उनके साथ आई पांच सदस्यीय टीमें शहर के कर्फ्यू ग्रस्त इलाकों में दौरा कर पड़ताल कर रही है। टीम पिछले तीन दिनों से यहां पर है। इधर कर्फ्यू ग्रस्त इलाकों में अब भी पुलिस बल तैनात है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात राजकुमार चौधरी ने सात कर्फ्यू ग्रस्त इलाकों में छूट की अवधि को बढ़ाने का आदेश आज जारी किया। रात नौ से सुबह सात बजे तक अब सात थाना क्षेत्रों में अग्रिम आदेश तक कर्फ्यू जारी रहेगा। रात नौ बजे तक सभी प्रकार के प्रतिष्ठानों को व्यापारिक लेनदेन के लिए खुला रखने के आदेश दिए गए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

कचरा निस्तारण को 180 टन प्रतिदिन क्षमता का मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनेगा

January 17, 2026

तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ ने गरीबों को बांटे निःशुल्क गर्म कपड़े

January 17, 2026

पकड़ा गया सिंथेटिक ड्रग एमडी की फैक्ट्रियों का मुख्य सूत्रधार

January 17, 2026

होटल के बाहर देशी विदेशी पर्यटकों को उकसाने वाला युवक गिरफ्तार

January 17, 2026

बैंक कर्मचारी के घर से सोने की चेन और हीरे की अंगूठी पार

January 17, 2026

हॉस्टल छात्रा को फोटो एडिट कर ब्लैकमेल

January 17, 2026

सैन्य अधिकारी बनकर डॉक्टर से 1.98 लाख का फ्रॉड

January 16, 2026

33 वर्षों बाद नियुक्ति तिथि में संशोधन करवाना अनुचित

January 16, 2026

10 आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर,एक आरोपी पहले हो चुका गिरफ्तार

January 16, 2026