Doordrishti News Logo

दूसरे दिन भी नहीं हुआ हत्या की वजह का खुलासा

मौसेरी बहन की हत्या कर आत्महत्या करने का मामला -एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की जांच

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दूसरे दिन भी नहीं हुआ हत्या की वजह का खुलासा। शोभावतों की ढाणी में यूआइटी कॉलोनी स्थित मकान में नाबालिग मौसेरी बहन की हत्या कर स्वयं आत्महत्या करने के मामले में आज दूसरे दिन भी कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों ने इस मामले में मौन साध रखा है। वहीं पुलिस भी पारिवारिक मामला होने के कारण मामले में ज्यादा रुचि नहीं ले रही है। पुलिस का कहना है कि अब एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच होगी।

दरअसल चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत यूआईटी कॉलोनी स्थित मकान में नाबालिग मौसेरी बहन की गेंती से सिर पर वार कर हत्या करने के बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से सुसाइड नोट मिला है,लेकिन पुलिस चुप्पी साधे हुए है। वारदात का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक ने बताया कि सत्रह वर्षीय छात्रा की हत्या की गई है। उसी कमरे में मौसेरा भाई युवक फंदे पर लटका मिला। उसने मौसेरी बहन के सिर पर गेंती से घातक वार कर हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली। दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए है। अब एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है।

जिसे हादसा माना वह निकला ब्लाइंड मर्डर: दो आरोपी दस्तयाब

पूर्व नियोजित हो सकती है हत्या और आत्महत्या 
पुलिस का कहना है कि हत्या में प्रयुक्त गेंती नई थी। फंदे वाला रस्सा भी नया नजर आ रहा था। इससे पुलिस को अंदेशा है कि हत्या और आत्महत्या की साजिश पूर्व नियोजित हो सकती है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह गेंती कब और कहां से खरीदकर लाया था? पुलिस को अंदेशा है कि एक वार से छात्रा का सिर फट गया। खून बहने लगा और दम टूट गया। हालांकि शरीर पर अन्य चोटों के संबंध में बोर्ड से पोस्टमार्टम व फएसएल जांच में स्पष्ट होगा।