पुलिस आरोपियों को लेकर मौका तस्दीक के लिए जाएगी मणिपुर

  • अफीम का दूध बरामदगी का मामला
  • कोर्ट में पेश कर 15 तक पुलिस अभिरक्षा में लिया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस आरोपियों को लेकर मौका तस्दीक के लिए जाएगी मणिपुर। जोधपुर कमिश्ररेट पुलिस ने शुक्रवार रात बड़ी सफलता हासिल करते हुए मणिपुर से जोधपुर लाए गए 28.508 किलोग्राम अफीम के दूध को बरामद किया था। इसकी बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई गई। खास बात यह है कि आरोपी की कार की सामान्य तलाशी में पुलिस को कुछ नहीं मिला।

पुख्ता सूचना के आधार पर कार को गैराज ले जाया गया,जहां मैकेनिक की मदद से गहन जांच की गई। जांच में पता चला कि कार के फाटक के नीचे टायरों के मडगार्ड को मॉडिफाई कर उसमें अफीम का दूध छिपाया गया था। टायर उतारने पर यह खेप बरामद हुई। यह प्रक्रिया सुबह चार बजे तक चली।

इस दौरान पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश खुद करवड़ थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली थी। पुलिस ने पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया। उन्हें 15 जनवरी तक पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। एक दो दिन बाद पुलिस उन्हें लेकर मणिपुर जाकर मौका तस्दीक करेगी।

मामले में जांच कर रही करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि लोरडी पंडितजी निवासी नरपत सिंह पुत्र इंदसिंह राजपुरोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी नरपत सिंह की पत्नी मंडोर पंचायत समिति में सदस्य है। उसकी कार के दोनो फाटक के नीचे प्लास्टिक के बनी स्कीम में कुल 28.503 अवैध अफीम दुध भरा हुआ पाया गया। जिस पर मुलजिम नरपत सिह को अवैध रूप से अपने कब्जे मे रखने के आरोप में गिरफ्तार कर कार जब्त की गई।

दिनदहाड़े फायरिंग मामला मामले में एक और गिरफ्तार,तीनों को भेजा जेल

आरोपी नरपत सिंह ने इंफाल से 15 किलोमीटर दूर एक गांव से अफीम का दूध खरीदा था। वहां से रवाना होकर करीब 5 दिनों में राजस्थान पहुंचा। जयपुर से डीडवाना,नागौर होते हुए वह शुक्रवार को जोधपुर आया,जहां उसे पकड़ा गया। 28 किलो दूध की बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। इससे करीब चार गुना अफीम तैयार की जा सकती है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह खेप जोधपुर में किसे सप्लाई करने वाला था। इस मामले में सह अभियुक्त वार्ड नम्बर 08 गुर्जरों का मोहल्ला,देवगढ पुलिस थाना गोकुलपुरा जिला सीकर निवासी शीशपाल पुत्र मोहनलाल गुर्जर को टीम द्वारा दस्तयाब कर जोधपुर लाया गया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है।