लुुटेरी दुल्हन अलमारी से आभूषण लेकर चंपत,छह माह बाद भी नहीं लौटी
जोधपुर,(डीडी न्यूज)। लुुटेरी दुल्हन अलमारी से आभूषण लेकर चंपत, छह माह बाद भी नहीं लौटी। शहर में एक और लुटेरी दुल्हन घर से जेवर नगदी लेकर चंपत हो गई। छह माह बीतने के बाद भी वह नहीं लौटी तब इस बारे में सूरसागर थाने में रिपोर्ट दी गई। लुटेरी दुल्हन और परिजन के खिलाफ चोरी एवं धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज हुआ है। महिला कर्नाटक की रहने वाली है।
इसे भी पढ़ें – चार बाइक और मोपेड चोरी
सूरसागर पुलिस ने बताया कि रामदेव कॉलोनी क्रिया का झालरा में रहने वाली एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पुत्र की शादी गत साल कर्नाटक की रहने वाली भूमिका के साथ की गई थी। शादी में कुछ समय तक सब ठीकठाक चला मगर बाद में 3 जुलाई को उसकी पुत्रवधु भूमिका घर से शादी के समय दिए गए आभूषण अंगूठी,चेन,ब्रासलेट, कानों के टोप्स के साथ 72 हजार रुपए लेकर चंपत हो गई।
वह वापिस नहीं लौटी। इस बारे में उसके पिता किशन शर्मा और अन्य लोगों से बातचीत की गई मगर वे हमेशा आश्वासन देते रहे। मगर उसकी पुत्रवधु वापिस नहीं लौटी। पीडि़त महिला ने सूरसागर थाने में पुत्र वधु भूमिका,उसके पिता किशन शर्मा के खिलाफ अब धोखाधड़ी एवं चोरी का प्रकरण दर्ज करवाया है। रूपए और गहनें अलमारी में रखे हुए थे जो चैक करने पर वहां नहीं मिले। सूरसागर पुलिस ने अब इसमें जांच आरंभ की है।