Doordrishti News Logo

चार बाइक और मोपेड चोरी

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। चार बाइक और मोपेड चोरी। शहर में वाहन चोरों ने अलग- अलग स्थानों से चार बाइक और एक मोपेड को चुराया। संबंधित थाना पुलिस ने मामले दर्ज किए है। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि सारणों का बास पाल गांव निवासी बंशीराम पुत्र जस्साराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उसके घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात शख्स चोरी कर ले गया।

इसे भी पढ़िए – चाय की थड़ी के पास खाईवाली,23 हजार जब्त

राजीव गांधी नगर पुलिस के अनुसार रामनगर नयापुरा चौखा निवासी धर्माराम पुत्र चेतनराम प्रजापत की बाइक उसके घर के बाहर से रात में चोरी हो गई। जबकि उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में चाणक्य नगर पाल रोड निवासी अटल बिहारी बोहरा पुत्र श्रीकृष्ण कुमार बोहरा ने पुलिस को बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर गया था,जहां पर स्टेशन के बाहर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।

इधर सूरसागर पुलिस ने बताया कि रूपावतों का बेरा सूरसागर निवासी मनोहर सिंह पुत्र चन्द्र सिंह सांखला आर्यन वाटिका एक धार्मिक आयोजन मेें आया था,जहां से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया। इधर खांडाफलसा पुलिस ने बताया कि जालप मौहल्ला बावड़ी के सामने रहने वाला बैजनाथ कल्ला पुत्र सत्यनारायण कल्ला उम्मेद अस्पताल आया था,जहां बाहर से उसके मोपेड एक्टिवा चोरी हो गई।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026