Doordrishti News Logo

समाज के पंचों पर हुक्का पानी बंद कर बहिष्कृत करने का आरोप

  • डेढ़ लाख लिए
  • मनमाने ढँग से करवा रहे खर्चा -पीड़ित ने दी एफआईआर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),समाज के पंचों पर हुक्का पानी बंद कर बहिष्कृत करने का आरोप। शहर के निकट मथानिया के खुडियाला गांव में एक परिवार को समाज के पंचों ने पंचायती कर बहिष्कृत कर हुक्का पानी बंद कर दिया। अर्थ दंड के तौर पर डेढ़ लाख फिर 21 सौ रुपए वसूल लिए गए। इसके बावजूद समाज में शामिल नहीं किया गया और मनमाने ढंग से खर्चा करवा रहे हैं। पीडि़त परिवार के एक सदस्य की तरफ से नामजद कुछ पंचों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के सामने खड़ा ट्रक आधी रात में चोरी

मथानिया पुलिस ने बताया कि जोधपुर पुलिस आयुक्तालय के सामने रेलवे नेहरू कॉलोनी में रहने वाले मूलाराम पुत्र धीराराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि खुडियाला गांव में बहन- बहनोंई रहते हैं। समाज के कुछ पंचों ने गत साल दिसम्बर में उनका हुक्का पानी बंद कर बहिष्कृत कर दिया। परिवार से डेढ़ लाख रुपए, फिर 21 सौ रुपए ले लिए गए।

समाज के कुछ पंचों को नामजद किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार समाज के एक लडक़ी द्वारा वर्ष 2022 में सुसाइड किया गया था। जिसके बाद से पंचों द्वारा परिवार पर दबाव बनाया गया और बहिष्कृत कर दिया गया। मनमाने ढंग से रुपए खर्च करवाते आ रहे हैं। मथानिया पुलिस ने बताया कि कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts: