Doordrishti News Logo

सूने मकान से चार लाख चुराने वाले ने खरीदी महंगी बाइक

अपाची बाइक जब्त, 90 हजार बरामद

जोधपुर, शहर के शंकरनगर चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड में पिछले माह एक मकान में चोरी हुई थी। अज्ञात चोर इस घर से चार लाख रूपए चुराकर ले गया था। एक चोर को लूणी पुलिस ने गत दिनों नकबजनी में गिरफ्तार किया। उसने चौहाबो की चोरी करना स्वीकार किया था। पुलिस ने अब आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कर उससे 90 हजार रूपए के साथ एक बाइक को जब्त किया है। बाइक महंगी है जो अनुमानित तौर पर डेढ़ लाख की है।

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थानाधिकारी लिखमा राम ने बताया कि शंकरनगर डी में रहने वाले डॉक्टर अभिषेक सिंघवी पुत्र जसवंतराज सिंघवी के मकान में गत माह प्रथम मंजिल से अज्ञात चोर चार लाख रूपए चोरी कर गया था। जिस पर 6 नवंबर को केस दर्ज करवाया गया था। इस बीच लूणी पुलिस ने एक शातिर नकबजन कबीर नगर भील बस्ती सूरसागर के जसराज उर्फ जस्सू पुत्र प्रेम भील को पकड़ा था। आरोपी चोरी के केस में न्यायिक अभिरक्षा में था। इसे जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाया गया। जांच अधिकारी हैडकांस्टेबल शंकरलाल ने आरोपी की निशानदेही पर आज अपाची बाइक के साथ 90 हजार रूपए बरामद किए है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026