Doordrishti News Logo

शुक्रवार से राजपूताना और सेेंट्रल इंडिया कप मैच शुरू

जोधपुर पोलो सीजन

जोधपुर, जोधपुर पोलो के 22वें सीजऩ में शुक्रवार 17 दिसम्बर से राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप पोलो टूर्नामेंट होगा। राज्य खेल मंत्री अशोक चांदना भी इस टूर्नामेंट में अचीवर्स डीबी रियल्टी टीम की ओर से पोलो खेलेंगे। जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में चल रहे मैच में देश-विदेश से बेहतरीन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, एयरफोर्स रोड, पाबूपुरा में खेले जा रहे मैच में अब तक एचएच महाराजा ऑफ जोधपुर कप मैच हुआ। अब तक दो एरिना मैच भी खेले गए।

जोधपुर पोलो एवं इक्वीस्टेरियन इंस्टीट्यूट,जोधपुर के मानद सचिव कर्नल उम्मेदसिंह ने बताया कि सेलो वर्ल्ड द्वारा प्रायोजित 17 से 23 दिसम्बर के मध्य चलने वाले इस टूर्नामेंट के सभी मैच दोपहर 3 बजे से खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल 23 दिसम्बर को खेला जाएगा।

यह टीमें ले रही हैं भाग

टूर्नामेंट में पोलो फैक्ट्री/61 कैवेलरी, जोधपुर, अचीवर्स डीबी रियल्टी तथा रजनीगंधा अचीवर्स टीमें भाग ले रही हैं। पोलो फैक्ट्री/61 कैवेलरी की ओर से मेजर मृत्युंजयसिंह,मेजर अमान सिंह 2 हैण्डीकेप, गौरव सहगल 3 हैण्डीकेप तथा 4 हैण्डीकेप के सिद्धांत शर्मा खेलेंगे। इसी प्रकार जोधपुर टीम की ओर से विक्रमादित्य सिंह, हूर अली, कर्नल रवि राठौड़ वीएसएम (सेनि) 3 हैण्डीकेप तथा 6 हैण्डीकेप के सिमरनसिंह शेरगिल खेलेंगे।

अचीवर्स डीबी रियल्टी टीम की ओर से जयवीरसिंह गोहिल, अशोक चांदना, सैय्यद शमशेर अली 4 हैण्डीकेप व 5 हैण्डीकेप के अर्जेन्टीना के खिलाड़ी डेनियल ओटामेंडी तथा रजनीगंधा अचीवर्स टीम की ओर से एलन शॉन मिचेल, धनन्जयसिंह 2 हैण्डीकेप, सैय्यद बशीर अली 3 हैण्डीकेप व 5 हैण्डीकेप के विदेशी खिलाड़ी गेरार्डो मेजिनी खेलेंगे।

कल होगा पहला मैच

शुक्रवार 17 दिसम्बर को पहले दिन अचीवर्स डीबी रियल्टी व रजनीगंधा अचीवर्स के बीच मैच खेला जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026