जो संगठन का नेतृत्व करता वही रहता नेतृत्वकर्ता- विजय वर्गीय

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि 12 दिसम्बर को आयोज्य कांग्रेस की रैली को कांग्रेस का अधिकार नहीं है। नैतिकता के आधार पर रैली का आयोजन नहीं करना चाहिए, साथ ही उन्होंने कहा कि जो संगठन का नेतृत्व करता है वही नेतृत्वकर्ता होता है। वे जोधपुर प्रवास पर पहुंचे और मीडिया से मुखातिब हुए।

जो संगठन का नेतृत्व करता वही रहता नेतृत्वकर्ता- विजय वर्गीय

उन्होंने राजस्थान में नेतृत्व के सवाल पर कहा कि जो संगठन का नेतृत्व करता है उसी का रहता है नेतृत्व। जिस तरह राष्ट्र्रीय स्तर के अध्यक्ष जेपी नड्डा हैं उसी तरह राजस्थान में भी संगठन ही होता है नेतृत्व। भाजपा में पहले से किसी के नेतृत्व या फेस की घोषणा नहीं होती है। भाजपा कार्यकर्ता हैं हमारे संगठन की रीढ़ की हड्डी। कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ाना भी जरूरी है। वे प्रवास पर आज भाजपा कार्यकर्ता नरेश सुराणा के घर भी गए। जहां पर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कई भाजपाई भी मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews