Doordrishti News Logo

टैक्सी में कुछ युवक वृद्ध को सड़क़ किनारे डाल गए

जोधपुर, शहर के देवनगर थाना इलाके के अरिहंत बिल्डिंग के आगे रविवार शाम को एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि सेक्टर 9 में रहने वाले 66 वर्षीय धर्मदास पुत्र मेठालाल सिंधी का शव मिला। मामले को लेकर मृतक के जीजा मोहनदास की ओर से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

चक्कर से वृद्ध गिरा

थानाधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व आसपास लोगों से बात करने पर सामने आया कि मृतक को कोई टैक्सी में बिल्डिंग के आगे डाल कर चला गया था। जांच करने व पूछताछ में सामने आया कि नट बस्ती में वह एक दुकान के आगे पड़े पत्थर से ठोकर खा गिर गया था। फिर बेहोश हो गया। जिस पर दुकानदार मुकेश ने सोचा कि दुकान के आगे से हटा उसे दूसरी जगह छोड़ दिया जाए।

ऐसे में मुकेश नट, अजय नट, इमरान व मुकेश कुमार एक टैक्सी में उसे डाल अरिहंत बिल्डिंग के बाहर छोड़ कर चले गए। घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। तब ऑटो नंबर से उसके चालक व अन्य से पूछताछ की गई। अंदेशा है कि धर्मदास चक्कर आकर गिरा है। बाद में मौत हो गई।

ये भी पढ़े – सात दिवसीय कार्यशाला गूंज-2021 के तहत साइबर अपराध पर व्याख्यान

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026