Doordrishti News Logo

अगले पांच दिन भारत को 500 साल का सुरक्षित भविष्य देंगे-सैनी

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का किया स्वागत
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने किया जनसभा को सम्बोधित

जोधपुर,अगले पांच दिन भारत को 500 साल का सुरक्षित भविष्य देंगे -सैनी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पीएम मोदी ने इस देश को ऐसा बनाया है आपके अगले पांच दिन भारत को 500 साल का सुरक्षित भविष्य देंगे। उन्होंने जोधपुर के सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत को वोट करने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक मतदान करें और शेखावत को जिताकर संसद में भेजें। देश के विकास और भारत की संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरूरी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार सायं जोधपुर के रामसागर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें – सूने मकानों से चोरों ने लाखों के जेवरात और नगदी उड़ाई

500 साल बाद राम मंदिर बना हैं
500 साल बाद राम मंदिर बना हैं यह मोदी की देन है। इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश हैं,जहां श्रीराम लीला होती है। इंडोनेशिया में अटल को वहां के मंत्री ने कहा था कि राम मंदिर क्यों नहीं बन रहा। ये मोदी की मेहरबानी है जो आज राम आए हैं।

10 वर्षों में देश बदला है
10 वर्षों में देश बदला है, 2014 से पहले दुनियां में भारत की इज्जत नहीं थी,आज पूरी दुनिया झुकती है।

कांग्रेस ने देश को कुछ नहीं दिया
कांग्रेस ने देश को कुछ नहीं दिया। 60 साल राज किया।मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई।राममंदिर बनवाया,बहु बेटियों को सुरक्षित माहौल दिया। कांग्रेस के समय में भारत की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं थी। आज पड़ोसी देश हमला तो दूर भारत के बारे में गलत सोचते भी नहीं।

यह भी पढ़ें – उत्तरप्रदेश के सीएम योगी का कल जोधपुर मेें रोड शो

उज्ज्वला गैस योजना मोदी ने दी
2014 से पहले गैस सिलेंडर के लिए तीन दिन तक लाइन में लगना पड़ता था,आज नहीं। उज्ज्वला गैस योजना मोदी ने दी। बेहतर हाइवे निर्माण, रेलवे कनेक्टिविटी हवाई यात्रा मोदी ने दी। 2014 से पहले देश की आर्थिक इकॉनोमी 10वें स्थान पर थी। आज पांचवें स्थान पर है। 2027 तक तीसरे स्थान पर होगी।

मोदी को जिताना मतलब आने वाले 500 साल सुरक्षा
तीसरी बार मोदी को जिताने का मतलब देश को आने वाले 500 साल तक सुरक्षित करना है। इसलिये केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री व जोधपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत को भारी मतों से विजयी बनाने में अपनी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें। आपका एक-एक वोट कमल को मिले,शेखावत को मिले, मोदी को मिले।

इससे पूर्व लोकसभा चुनाव के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक दिवसीय प्रवास के दौरान हवाई मार्ग से जोधपुर एयरपोर्ट पहुेंचे। जहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंतसिंह विश्नोई,जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,जेडीए के पूर्व अध्यक्ष प्रो. महेन्द्र सिंह राठौड़,महेन्द्र झाबक, नौनंद कंवर,राजेन्द्र कुमार गहलोत, नरेन्द्र सिंह कच्छवाह,करणीसिंह खींची,मुकेश दवे,मनीष परिहार, सुनिल भाटी,सुरेश भाटी,भवानीप्रताप सिंह शेखावत उपस्थित थे। संचालन जयंत सांखला ने किया एवं धन्यवाद जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने किया। प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कार्यक्रम को लाईव देखा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026