मंत्रोच्चरण से हुआ शहर भाजपा के नये कार्यालय का उद्घाटन

  • राजेन्द्र कुमार पालीवाल ने शहर जिलाध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण
  • जनप्रतिनिधियों ने फीता काट कर कक्ष में किया प्रवेश

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। मंत्रोच्चरण से हुआ शहर भाजपा के नये कार्यालय का उद्घाटन। एम्स अस्पताल के गेट नम्बर-7 के सामने भाजपा जोधपुर शहर जिला के नये कार्यालय का उद्घाटन गणेशायजी के मंत्रोच्चारण के साथ फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात् राजेन्द्र कुमार पालीवाल ने जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

इसे भी पढ़िएगा – आईआईटी जोधपुर में भारत की सांस्कृतिक विरासत उत्सव संपन्न

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पालीवाल ने केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, राज्य मंत्री केके विश्नोई,राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,शहर विधायक अतुल भंसाली,शेरगढ़ विधायक बाबुसिंह राठौड़,पूर्व मंत्री रामनारायण डूडी,महापौर वनिता सेठ,उप महापौर किशन लड्डा,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,रामेश्वर दाधिच,राजेन्द्र कुमार गहलोत, जोधपुर देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता,नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मी नारायण सोलंकी,राजसीको के पूर्व अध्यक्ष मेघराज लोहिया,पूर्व जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी,पूर्व जिलाध्यक्ष मोहनसिंह भाटी,पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी,बजट प्रसार कार्यक्रम के जिला संयोजक नरेश सुराणा,ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संगीता सोलंकी,जैसलमेर जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा,जिला महामंत्री डॉ करणी सिंह खींची,विजय राजोरिया, मनीष पुरोहित,शशिप्रकाश प्रजापत, अशोक पटेल,कमलेश पुरोहित सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं उपस्थिति में ग्रहण किया।

इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर 36 कौम के प्रतिष्ठित व्यक्ति भी मौजुद थे। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को साफा,शॉल व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यालय उद्घाटन से पहले नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने पत्नी संतोष देवी पालीवाल के साथ विधिवत भगवान गणेशजी की पूजा अर्चना की।

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि इस अवसर पर जिला पदाधिकारी भंवरलाल दईया,महेन्द्र तंवर, सीमा माथुर,संजय चंदीरमानी,अलका थामेत,गीता भाटी,हंसराज प्रजापत, पार्वती जागिड़,गोविंद गहलोत, रविपाल सिंह सरेचा, आदित्य सिंह, धीरज मकवाना,जनक सोनी,महेश व्यास,शोभित राठी,रेखा नाहर,उपेन्द्र दवे,घनश्याम वैष्णव प्रतिपाल सिंह वालेचा, रामप्रकाश चौधरी,विकास सामरिया,लक्ष्मण भाटी,उमेश पलिया, रणजीत सिंह,अरविन्द पुरोहित,पूजा सुराणा,हरिसिंह पंवार, अमित प्रजापत,सुरेश मेघवाल,हेमंत जानयानी,पंकज भाटी,भेरूदास वैष्णव,गौरव जैन,कमलेश गोयल, गजेन्द्र मेवाड़ा,घनश्याम पंवार, जगदीश परिहार,राणाराम सिसोदिया,सुरेश तेजी,अरविन्द सांखला, रफीक लौहार,मनीष परिहार,सुरेश भाटी,भवानी प्रताप सिंह शेखावत,सुनील भाटी,माधो सिंह परिहार,महेन्द्र छंगाणी,राकेश बागरेचा,भुपेन्द्रराज सिंघवी,ताराचंद गहलोत,श्यामसुन्दर गौड़,महेन्द्र मेघवाल,इन्द्रा राजपुरोहित,अचल सिंह मेड़तिया,धुरेन्द्र मेघवाल,संजु व्यास,माधवी सोलंकी,अशोक मांकड,भेरू शर्मा,रामचन्द्र राजपूत, विश्वजीत जोशी,किशोर सोलंकी, विष्णु अबोटी,सुरेश मुथार,महेन्द्र शेखावत,शिवकुमार सोनी,दिनेश चौधरी,शैलेन्द्र सिंह चौहान,संजय सोनी,मुकेश पालीवाल,बीरम पालीवाल,अशोक पालीवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026