Doordrishti News Logo

संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध

जोधपुर,गणेश चतुर्थी से अनंत चतुदर्शी तक चलने वाले गणेश उत्सव के छठे दिन गोल बिल्डिंग चौराहे पर संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। गणेश भक्तों ने सुन्दर काण्ड पाठ का खूब आनंद लिया। इसके बाद गणेशजी की आरती की गई।

ओम शक्ति संगठन की ओर से आयोजित दस दिवसीय गणेश उत्सव के छठे दिन गीता भवन धाम परिवार तिंवरी की ओर से संगीतमय सुन्दर काण्ड का पाठ किया गया। गीता धाम गुरूमां पुष्पा बेन जोशी व मुरलीधर जोशी ने सुन्दर काण्ड पाठ का वाचन किया। जिसे सुन कर गणेश भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। संगठन के अध्यक्ष हेमराज शर्मा, गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश लोढ़ा, सुधांशु टाक, निरंजन चौधरी, अरूण माथुर, राजू जांगिड़, टीकम चंद चांदोरा, सुरेश रामिणा, अरूण सोलंकी, देवीसिंह सोलंकी आदि ने प्रारंभ में गीता धाम परिवार सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: