Doordrishti News Logo
  • प्लास्टिक कट्टे में मिले शव का मामला
  • दामाद के कम मजदूरी को लेकर अक्सर होता रहता था विवाद

जोधपुर, शहर की मंडोर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए उसकी सास और दो अन्य हत्यारों को गिरफ्तार किया है। हत्या पांच लाख की सुपारी देकर करवाई गई। मृतक मजदूरी से कम कमा पाता था। इस बात को लेकर सास व जवाई में अक्सर बोलचाल और विवाद होता रहता था। सास ने हत्या के लिए गली के दो लोगों को शरीक किया और वारदात को अंजाम दिलाया। सास और दो अन्य हत्यारों को पकड़ा गया है। जिनसे अब पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि रविवार की सुबह शहर के मंडोर थाना इलाके के सुरपुरा बांध आंगणवा रोड पर नारायण पैलेस के निकट एक खाली प्लॉट में झांडियों में एक युवक का शव प्लास्टिक कट्टे में बंधा मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। हत्यारे ने संभवत: धारदार हथियार से गला रेतने के साथ सिर पर गंभीर चोटें पहुंचाई। फिर प्लास्टिक कट्टे में डाला शव को सूनसान इलाके में फेंक कर भाग गए। घटना स्थल पर दो गाडिय़ों के टायल दिखे, जिनमें एक गाड़ी के टायर इशारा कर रहे कि शव को गाड़ी में हत्यारे लाए फिर यहां फेंक कर भाग गए। पुलिस ने मृतक की पहचान बाद में मगजी की घाटी निवासी विनोद ओड़ के रूप में की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

एडीसीपी पूर्व भागचंद ने बताया कि मृतक की पहचान के बाद पता लगा कि उसने चार साल पहले लवमैरिज की थी। वह शनिवार को अपने ससुराल अकेले गया था और वहां से फिर अकेले ही निकला था। अपनी गर्भवती पत्नी के पास में दो घंटे बिताए थे। आस पास के सीसीटीवी फुटेजों को सघनता से जांचा गया तो प्रकरण में मृतक विनोद की सास च्यारसी देवी पत्नी पीरसिंह ओड पर संदेह गहराया। पूछताछ में बाद में उसने जुर्म कबूल किया।

हत्या के लिए पांच लाख की दी सुपारी

एडीसीपी भागचंद ने बताया कि मृतक के सास च्यारसी देवी ने अपने दामाद की हत्या के लिए गली में रहने वाले जबरसिंह एवं धनराज को 5 लाख की सुपारी दी थी। बदले में हत्या करवाई। वह मृतक विनोद की कम मजूदरी को लेकर विवाद करती रहती थी और आक्रोशित भी थी। इस बात को लेकर दामाद और सास के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

ये भी पढें – शेखावत की मौजूदगी में अकाली दल पंजाब के कई नेता भाजपा में शामिल

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026