Doordrishti News Logo

ठेला चालक को चाकू दिखाकर बदमाशों ने लूटा

  • मोबाइल और बीस हजार लूट कर ले गए
  • फुटेज से तलाश

जोधपुर,ठेला चालक को चाकू दिखाकर बदमाशों ने लूटा।शहर के महामंदिर रेलवे स्टेशन के पीछे एक ठेला चालक को चार पांच बदमाशों ने चाकू का भय दिखाकर उससे बीस हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया। पीडि़त ठेला चालक ने इस बारे में महामंदिर थाने में प्राथमिकी दी है।

यह भी पढ़ें – बॉक्सिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर तलाश में जुटी है। घटना 1 अक्टूबर की रात की होना बताया गया है। महामंदिर पुलिस ने बताया कि जसवंतथड़ा की घाटी बत्तासागर गोल निवासी गिरीश पुत्र वासुदेव सिंधी ने मामला दर्ज कराया।

इसमें बताया कि वह 1 अक्टूबर की रात दस बजे के आस पास अपना सब्जी फल का ठेला लेकर महामंदिर रेलवे स्टेशन के पीछे से निकल रहा था। तब चार पांच बदमाशों ने उसका रास्ता रोका और चाकू दिखाकर उसकी जेब से बीस हजार रूपए निकाल लिए।

उसका एक फोन भी बदमाश लूट कर ले गए। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

Related posts: