Doordrishti News Logo

बाइक सवार दंपती से शातिरों ने लूटा बैग

  • बैग में साढ़े तीन हजार रुपए, मोबाइल था
  • लुटेरों की तलाश

जोधपुर,शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 12 के पास में एक बाइक पर आए चार बदमाशों ने दंपती से बैग लूट कर भाग गए। दंपती भी बाइक पर सवार थे। उन्होंने पीछा भी किया मगर लुटेरे हाथ नहीं लगे। इस बारे में अब चौहाबो थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। शंकरनगर पाल रोड निवासी कमल किशोर पुत्र सुनील माहेश्वरी की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

ये भी पढ़ें- बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया,बदमाश मोबाइल लूट कर ले गए

रिपोर्ट में बताया कि वह 8 मार्च को अपनी काकी सास से मिलने पत्नी सहित चांदणा भाखर गया था। वापिस लौट श्रीअस्पताल रोड से होते हुए लौट रहा था। तब 11 सेक्टर से बाइक पर चार युवक सवार होकर आए। दंपती जब सेक्टर 12 मेें पहुंचा तो बाइक सवार बदमाशों ने पीछे बैठी पत्नी के हाथ पर झपटा मारा और बैग ले उड़े। वक्त घटना बारिश भी हो रही थी। उन्होंने बाइक सवार बदमाशों का पीछा भी किया मगर वे तेजी से गलियों में होते हुए भाग निकले। रिपोर्ट में बताया कि बैग में साढ़े तीन हजार रुपए,एक मोबाइल फोन था। पुलिस ने घटना में लूट का प्रकरण दर्ज कर अब बदमाशाों की तलाश आरंभ की है। फिलहाल लुटेरों का पता नहीं चला है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: