Doordrishti News Logo

मकान और फ्लैट के ताले तोड़कर सामान चुराया,नगदी जेवरात भी पार

जोधपुर,मकान और फ्लैट के ताले तोड़कर सामान चुराया,नगदी जेवरात भी पार। कमिश्नरेट के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने सूने मकान, फ्लैट और फैक्ट्री को निशाना बनाया। जहां से जेवरात,नगदी के साथ सैनेेट्री आदि का सामान चोरी कर ले गए। संबंधित थानों में पीडि़तों की तरफ से रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – बालकनी गिरने से घायल हुई महिला की भी मौत

बनाड़ पुलिस ने बताया कि मूलत: जाजीवालकलां हाल रामदेव नगर नांदड़ी निवासी राधा देवी पत्नी सुखराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 17 अगस्त की शाम को अपने घर पर ताला लगाकर मदेरणा कॉलोनी किसी कार्यवश गई थी। 18 की सुबह पहुंची तो घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोरों ने अलमारी बक्सों के ताले तोडक़र उसमें रखे सोने की जेवर जिनमें कानों की झूमरियां, सोने की पांच अंगुठियां,चांदी के 18 तोला पायल और दो हजार की नगदी चुरा ले गए। पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।

दूसरी तरफ कुड़ी भगतासनी थाने में दी रिपोर्ट में लोहार कॉलोनी पावटा निवासी हेमन्त श्रीमाली पुत्र मांगी लाल श्रीमाली ने पुलिस को बताया कि सेक्टर 3 केबीएचबी में स्थित उसके फ्लैट के ताले तोडक़र अज्ञात व्यक्ति कीमती सामान चुराकर ले गया। बोरानाड़ा पुलिस ने बताया कि दाधिच नगर भदवासिया निवासी सुरेन्द्र कुमार पुत्र लखमीचंद जैन की एक फैक्ट्री रीको चतुर्थ फेज में है। वह काफी दिनों से बंद थी। अज्ञात चोरों ने वहां से सामान चोरी कर लिया।

टैक्सी चोरी
देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में बलदेव नगर निगम कार्यालय के पास रहने वाले अमान उल्लाह पुत्र मोहम्मद अयुब ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त की रात्रि के समय अज्ञात चोर उसकी पैसेंजर टैक्सी को चुरा ले गया।

Related posts: