Doordrishti News Logo

रूम टू रीड का नवाचार

जोधपुर, रूम टू रीड के राष्ट्रव्यापी रीडिंग कैंपेन के तहत एक अनोखे कार्य की शुरुआत करते हुए ऊँट गाड़ी में पुस्तकालय बनाया है। यह पुस्तकालय बहुत ही आकर्षक है। रूम टू रीड के जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि रीडिंग कैंपेन की थीम “मैं जहाँ सीखना वहाँ”, इंडिया गेट्स रीडिंग एट होम के तहत रूम टू रीड ने नवाचार करते हुए ऊँट गाड़ी में पुस्तकालय बनाया है।

ऊँट गाड़ी में पुस्तकालय

यह पुस्तकालय गाँव,ढाणी व घर-घर जाकर समुदाय सदस्यों को जागरूक कर सभी से अपने बच्चों को घर पर रहते हुए पढ़ने और सीखने में मदद करने की अपील की। यह ऊँट गाड़ी पुस्तकालय बच्चों अभिभावकों और समस्त समुदाय को बहुत पसंद आया और इसको देखकर वे बहुत उत्साहित हैं।

ऊँट गाड़ी में पुस्तकालय

इसी कड़ी में शिवकान्त सिंह और गणेश टाक ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों को घर पर बहुत सारी पढ़ने लिखने कि गतिविधियाँ भी करवाई जा रहीं हैं,जिसमे प्रमुख है पठन,लेखन, चित्रकारी,कहानी सुनना और अलग-अलग विषयों पर बच्चों से चर्चा करना आदि शामिल है।

ऊँट गाड़ी में पुस्तकालय

इसके अलावा सभी समुदाय सदस्यों को फैमिली रीडिंग टाइम के बारे में भी बताया जा रहा है कि आपको अपने बच्चों के साथ 15 से 20 मिनट पढ़ना है और बच्चों को घर पर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। ऊँट गाड़ी पुस्तकालय कार्यक्रम में गाँव के स्थानीय नागरिक बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहें हैं। इस कार्यक्रम के लिए रूम टू रीड कि प्रशंसा हो रही है।

ये भी पढें – बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन शुरू, अगले साल होगी परीक्षा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026