Doordrishti News Logo

मजदूर को गाड़ी देखभाल करने छोड़ा,सीट के नीचे से 2.16 लाख ले उड़ा

जोधपुर,पाली से जोधपुर मंडोर कृषि मंडी में खरीददारी के लिए आए एक व्यापारी की बोलेरो की सीट से 2.16 लाख रूपए का बैग पार हो गया। वक्त घटना व्यापारी ने मंडी के ही एक मजदूर को गाड़ी के पास में कुछ देर खड़ा कर गया था। व्यापारी लौटा तब न तो मजदूर मिला और न ही रूपए से भरा बैग मिला। उसने अपना फोन भी बंद कर दिया है। अब व्यापारी ने इस मजदूर पर रूपए का बैग चुराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है,जिस पर महामंदिर पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- मृत्यु बैठने जा रहे परिवार की जीप दुर्घटनाग्रस्त,महिला की मौत

महामंदिर थानाधिकारी हरिशचंद्र सोलंकी ने बताया कि पाली जिले के रोहिट थानान्तर्गत बस स्टेण्ड के पास में रहने वाला छोगाराम देवासी पुत्र भैराराम देवासी अपनी बोलेरो लेकर जोधपुर कृषि मंडी मंडोर आया था। उसे मंडी से सामान खरीदना था और उसके पास में 2.16 लाख रूपए थे।

वह मंडी पहुंचा तब वहां कार्यरत एक मजदूर महिराम मिला। जो गाडिय़ों में माल रखवाता है। उस मजूदर के सामने ही व्यापारी छोगाराम ने अपना रूपयों से भरा बैग गाड़ी सीट के नीचे रखा और बोला कि वह दुकान पर जाकर आ रहा है और गाड़ी का ध्यान रखना। कुछ देर बाद छोगाराम देवासी पहुंचा तो गाड़ी के पास में महिराम नहीं मिला और ना ही गाड़ी की सीट के नीचे रखा बैग मिला। उसने संदेह जताया कि महिराम रूपयों से भरा बैग लेकर चंपत हो गया। थानाधिकारी सोलंकी के अनुसार उसने अपना फोन भी बंद कर दिया है। फुटेज देखकर पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026