Doordrishti News Logo

नकारा,निक्कमी राज्य सरकार ने पूरे राजस्थान को अपराधिस्तान बना दिया-शेखावत

  • भाजपा जन आक्रोश यात्रा  
  • केन्द्रीय मंत्री शेखावत धूंधाड़ा जन आक्रोश यात्रा में हुए शामिल

जोधपुर,केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत रविवार को जोधपुर प्रवास के दौरान अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय जन आक्रोश यात्रा के दौरान केन्द्रीय मंत्री का लूणी क्षेत्र में धूंधाड़ा में शामिल हुए जहां उनका स्वागत किया गया। यहां शेखावत ने जन आक्रोश यात्रा को रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित किया और राजस्थान सरकार की जमकर खिंचाई की।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की यह सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। नकारा निक्कमी सरकार ने पूरे राजस्थान को अपराधिस्तान बना दिया है। कानून व्यवस्था का हाल यह है कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्री ही कुर्सी की खींचतान में लगे हैं जबकि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

ये भी पढ़ें- 10 साल के ज्योतिरादित्य ने ऑल इंडिया सब जूनियर कराटे में जीता कांस्य पदक

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। जन आक्रोश रथ रविवार को जोधपुर के लूणी विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। धूंधाडा पहुंचकर शेखावत जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए। जन आक्रोश सभा में कांग्रेस के काले साम्राज्य के खिलाफ़ जम कर हमला बोला और कहा कि यह राजस्थान की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। जनता की आवाज बनी जन आक्रोश यात्रा हर विधनसभा में जाकर कांग्रेस सरकार की पोल खोल कर रखेगी।

कांग्रेस ने शान्त राजस्थान को अपराध की राजधानी बना दिया है, आज राह चलते गैंगवार आम बात हो गई है, महिलाए सुरक्षित नहीं है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के अधिकांश मंत्री कुर्सी की खींचतान में लगे हैं। राजस्थान की सुख शांति को बर्बाद कर दिया है। विकास के नाम पर कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। उन्होने आह्वान किया कि ऐसी निकम्मी,नकारा भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का काम भाजपा करेगी लेकिन कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकने का कार्य आमजन के सहयोग के बिना संभव नहीं है।

ये भी पढ़ें- भाविप उत्तर पश्चिम क्षेत्र की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता सम्पन्न

हर कार्यकर्ता इसके लिए आमजन के बीच जाकर केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना होगा। पानी के मामले में भी सरकार अत्याचार कर रही है। जल जीवन मिशन में 29 हज़ार करोड़ रूपए राजस्थान को दिए लेकिन सरकार चार हज़ार करोड़ रुपए ही खर्च कर सकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रति आक्रोश को एकत्र कर आक्रोश का हाइड्रोजन बम बनाकर कांग्रेस पर फोड़ना होगा। इस कांग्रेस सरकार को विदा करना होगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक जोगा राम पटेल, पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह पाल,किसान मोर्चा के शैलाराम सारण,पोलाराम, सुरता राम देवासी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026