जोधपुर, शहर के निकट बोरानाडा स्थित घडियाभीम क्षेत्र में रहने वाली भीलवाड़ा की एक विवाहिता ने अपने झोपड़े में ओढऩे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से पहले पति ने उसे खाना बनाने को कहा था और वह कुछ देर के लिए बाहर गया। लौटा तब वह फंदे पर लटकी दिखी। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को एमडीएमएच की मोर्चरी में रखवाया। बाद पोस्टमार्टम कार्रवाई के शव परिजन को सौंप दिया गया।
आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है। पुलिस इस बारे में जांच कर रही है। बोरानाडा थाने के सबइंस्पेक्टर धर्माराम ने बताया कि मूलत: भीलवाड़ा के शिवपुर थानान्तर्गत लिताला की रहने वाली 27 साल की भारती पत्नी चतुराम रैगर यहां जोधपुर में बोरानाडा स्थित घडियाभीम एरिया में झोपड़पट्टी में रहती थी। पास में ही पिता और बहन भी रहते हैं। भारती की शादी वर्ष 2009 में हुई थी और तीन संतानें हैं। उसके पति चतुराम ने उसे खाना बनाने को कहा और कुछ देर के लिए बाहर गया था। इस बीच भारती ने झोपड़े मेें लगे हुक में ओढऩे का फं दा डालकर झूल गई। इस घटना को पास में रहने वाली बहन ने देख लिया। तब उसे तुरंत फंदे से उतार कर अस्पताल लाया गया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस बीच उसका पति भी झोपड़े पर लौट आया था। एसआई धर्माराम ने बताया कि आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। पति पत्नी के बीच कभी कभार बोलचाल हो जाती थी। मगर कोई झगड़े या फसाद जैसे बात सामने नही आई है। प्रकरण में मृतका भारती के पिता प्रहलादराम की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
घर से चोर ले गया वाशिंग मशीन
रावटी स्थित सरकारी स्कूल के पास में रहने वाली लक्ष्मी पत्नी अशोक सोनी ने सूरसागर थाने में रिपोर्ट दी कि उसका घर सूना था। रात को अज्ञात चोर वहां से वाशिंग मशीन को चुरा ले गया। वह अपने दूसरे मकान डिगाड़ीकलां गई हुई थी। सूरसागर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया।
