The girl chosen on Shaadi.com turned out to be a robber bride, ran away with jewellery and cash

शादी डॉट कॉम पर पसंद की लड़की निकली लुटेरी दुल्हन,गहना नगदी लेकर भागी

  • पीड़ित ने ली कोर्ट की शरण
  • अब हुआ केस दर्ज

जोधपुर,शादी डॉट कॉम पर पसंद की लड़की निकली लुटेरी दुल्हन, गहना नगदी लेकर भागी। शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने शादी डॉट कॉम पर लडक़ी को पसंद किया। रजामंदी बनी और फिर विवाह भी हो गया। मगर ऑन लाइन पसंद आई दुल्हन लुटेरी निकली और घर से नगदी जेवरात लेकर चंपत हो गई।

यह भी पढ़ें – दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पीडि़त पति पहले थाने पहुंचा मगर केस दर्ज नहीं किया गया। उसने कोर्ट की शरण ली और अब प्रताप नगर सदर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन, उसकी मां और सौतेले पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ की है। प्रतापनगर में एच सेक्टर के एक युवक की तरफ से यह मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि उसने शादी डॉट कॉम पर ऐप को डाउनलोड कर रखा था। 17 मार्च 24 को उसकी इस एप्लीकेशन पर एक शिखा गुप्ता नाम की युवती से पहचान हुई।

फिर इनके बीच में काफी दिनों तक बातचीत चलती रही। युवक की एक शादी पहले भी टूट चुकी है। वह शिखा गुप्ता की चिकनी चुपड़ी बातों में फंसता गया। उसके बुलावे पर वह चित्त्तौडग़ढ़ गया था। जहां पहली बार अप्रेल में रेस्टोरेंट में मुलाकात की और एक दूसरे का पसंद कर लिया। तब शिखा गुप्ता ने अपने सौतेले पिता कमल गुप्ता को भी बुलाया। जहां बातचीत के बाद इनमें रिश्ता तय हुआ।

23 मई 24 को इनके बीच में परिवार के लोग मिलने के साथ रातानाडा आर्य समाज में विवाह संपन्न करवाया गया। शादी के रिशेप्शन वाले दिन ही शिखा की मां चित्रा ने तीन लाख रुपयों की मांग रखी और जबरदस्ती डिमांड करने लगी। तब उन्हें ढाई लाख रुपए दिए गए। शादी के 14-15 दिन बाद ही शिखा के व्यवहार में परिवर्तन आ गया और वह परिवार के लोगों से झगड़ा करने लगी थी। फिर जैसे तैसे मामला चलता रहा।

अगस्त में पति पत्नी के बीच संबंध बनने के बाद वह गर्भवती हो गई, मगर वह बच्चा नहीं चाहती थी और फिर अपने भाई को बुलाकर जबरदस्ती चितौडग़ढ़ चली गई। जहां गर्भपात करवा दिया और डॉक्टर के पैसों की डिमाण्ड करने लगी। वह वापिस नहीं आने और धमकाने लगी। घर में सामान आदि चेक करने पर पता लगा कि वह घर के वार्डरोब में रखे 2.30 लाख रुपए,33 ग्राम सोने का हार,35 ग्राम का छोटा हार,साढ़े तीन ग्राम की रिंग,15 ग्राम का मंगलसूत्र,35 ग्राम का रखड़ी सेट आदि लेकर गई है।

उसे बुलाने पर वह और उसका परिवार झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे है। पुलिस ने अब आरोपी महिला शिखा,उसकी मां चित्रा,सौतेले पिता कमल गुप्ता आदि को नामजद कर जांच आरंभ की है।