Doordrishti News Logo

पांचवें वृद्ध ने भी तोड़ा दम,गांव में एक साथ उठी चार अर्थियां

  • भीषण सडक़ हादसा
  • सभी की एक साथ अंत्येष्टि
  • गांव में हर आंख हुई नम

जोधपुर,पांचवें वृद्ध ने भी तोड़ा दम,गांव में एक साथ उठी चार अर्थियां। शहर के निकट भांडू गांव रोड पर शनिवार की अपरान्ह में हुई सडक़ दुर्घटना में घायल एक और व्यक्ति की आज मौत हो गई। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। चार लोगों की शनिवार को ही मौत हो गई थी। जबकि पांचवें ने आज दम तोड़ दिया। इधर इस घटना से बासनी सिलावटान गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। रविवार को एक साथ चार अर्थियां गांव से निकलने पर हर आंख नम थी। चार लोगों की एक साथ अंत्येष्टि की गई। शहर के निकट बासनी सिलावटान गांव में सन्नाटा है। बच्चे-बच्चे की जुबान पर बुजुर्गों की दोस्ती की दास्तान है। बाजार में जब खबर फैली कि पटेल भाइयों की टोली का एक्सीडेंट हो गया तो तुरत-फुरत बाजार बंद हो गए। जिसे पता चला वह एमडीएम अस्पताल की तरफ दौड़ा। आज भी गांव में बाजार पूरी तरह बंद रहा।

ये भी पढ़ें- ज्योतिषी सलाह लेने को उमड़ी पत्रकारों की भीड़

सनद रहे कि शनिवार की अपरान्ह में बस-जीप की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई थी,जबकि गंभीर घायल भूराराम का इलाज एम्स अस्पताल में चल रहा था। रविवार को दोपहर 3 बजे के बजे भूराराम ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वाले पांचों मृतकों में तीन भाई थे और दो उनके दोस्त थे। सभी की उम्र 60 से 70 के बीच थी। सभी एक ही परिवार के थे और बोरानाडा के सिलावटान गांव में रहते थे। इनमें से दो सगे भाई थे। एक चचेरा भाई था और बाकी दो पड़ोसी थे। कल हुई दुर्घटना में चार लोगों की मौत के बाद भूराराम पटेल अस्पताल में जिन्दगी और मौत से जंग लड़ रहे थे। उनकी रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में दयाराम (64) पुत्र लक्ष्मण राम पटेल, नवला राम (70) पुत्र भीकाराम,त्रिलोक राम (68), दलाराम (65) पुत्र भीखाराम और भूराराम की मौत हुई है। सभी लोग इलाके के धुंधाड़ा गांव में अपने शिष्य नर्सिंग अधीक्षक के रिटायरमेंट कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026