Doordrishti News Logo

बीमार दादी से मिलने परिवार गांव गया,चोर घर से नगदी जेवर ले गए

जोधपुर, शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र सुल्तान नगर में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति के घर में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से चांदी के जेवरात और नगदी ले गए। पीडि़त परिवार बीमार दादी से मिलने गांव गया था। जो मंगलवार की रात में लौटा। बाद में महामंदिर थाने में चोरी की रिपोर्ट दी।

एएसआई नेमीचंद ने बताया कि मूलत: बिलाड़ा के कुपड़ावास हाल महामंदिर सुल्तान नगर में किराए पर रहने वाले अशोक कुमार प्रजापत पुत्र गोरधनराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह परिवार अपनी बीमार दादी से मिलने 11 जून को गांव गया था। मंगलवार की रात में लौटा तो घर के ताले टूटे होने के साथ बक्से के ताले भी टूटे मिले। अज्ञात बक्से से 15 तोला की चांदी की छड़ा जोड़ी, अन्य छोटे मोटे चांदी के आइटम के साथ 35 हजार की नगदी चुरा ले गए। पुलिस ने बताया कि घटना में अब जांच की जा रही है। पीडि़त यहां पर रहकर मजदूरी करता है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: