Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के बासनी स्थित सरस्वती नगर इलाके में कुछ घंटों के लिए घर को सूना छोड़ऩा परिवार को भारी पड़ गया। परिवार बीमार रिश्तेदार से मिलने सोजती गेट गया था। लौटने पर ताले टूटे मिले और चोर घर से सात तोला, चांदी के आइटम के साथ 30 हजार की नगदी चुरा ले गए। पीडि़त ने अब बासनी थाने में इसकी रिपोर्ट दी है।

बासनी थाने की सबइंस्पेक्टर रामभरोसी ने बताया कि घटना को लेकर सरस्वती नगर ए- 306 में रहने वाले रघुवीरसिंह पुत्र रतनसिंह की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह कल परिवार सहित बीमार रिश्तेदार से मिलने सोजती गेट के अंदर गया था। रात को परिवार के लोग वहीं पर रूक गए। सुबह लौटने पर घर के मुख्य गेट का ताला टूटा होने के साथ ही अन्य दरवाजों के ताले टूटे मिले।

अज्ञात चोरों ने अलमारी से सामान बाहर निकाल कर वहां से सोने का रखड़ी सेट, नेकलेस, अंगुठियां, कानों के टोप्स जोड़ी, चूडियोंं के अलावा चांदी के आइटम ले गए। इसके अलावा घर में 30 हजार की नगदी रखी थी वो भी चोर ले गए।