Doordrishti News Logo

जोधपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उनकी पत्नी सुनीता गहलोत के संक्रमित होने के बाद अब जोधपुर में उनके भाई का परिवार भी कोरोना की चपेट में आ गया है। उनके भाई अग्रसेन गहलोत को आज एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

मुख्यमंत्री के भाई 73 वर्षीय अग्रसेन के परिवार में उनके अलावा पत्नी मंजू, पुत्र अनुपम व पुत्रवधू शालिनी पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। आज सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होने पर अग्रसेन गहलोत को एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर पर ही इलाज ले रहे हैं। डॉक्टरों की देखरेख में उनकी जांच कर इलाज शुरू किया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उनकी पत्नी सुनीता भी कोरोना संक्रमित हैं और जयपुर स्थित अपने घर में आइसोलेट हैं।

ये भी पढ़े :- भदवासिया मंडी में पुलिस ने काट चालान,गाइड लाइन पालन के दिए सख्त निर्देश

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026