Doordrishti News Logo
  • दूसरा भाई करता रहा सहयोग
  • ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

जोधपुर, शहर के कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना क्षेत्र में एक अधेड़ उम्र की महिला को उसके बच्चे के ट्यूटर ने अपने प्रेमजाल में फांस कर सात साल तक यौन शोषण करता रहा। साथ ही में उससे गहने नगदी भी हड़प कर गया। लगातार ब्लैकमेल का शिकार महिला ने सोमवार को कुड़ी थाने पहुंची और रात को केस दर्ज करवाया। इसमें ट्यूटर के भाई ने मदद की। पुलिस ने अब इसमें गहन अनुसंधान आरंभ किया। महिला का आज मेडिकल करवाने के साथ ट्यूटर और उसके भाई की तलाश की जा रही है। दोनों अपने घर से फरार है।
कुड़ी पुलिस ने बताया कि 46 साल की महिला ने यह  रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके घर पर मनीष तातेड़ नाम का युवक बच्चे को ट्यूशन पढ़ाने आता था। करीबन सात साल पहले उसका बच्चा जब नर्सरी केजी में था। तब ट्यूटर मनीष तातेड़ ने नजदीकियां बढ़ाकर पहली बार दुष्कर्म किया। वह पिछले सात साल से उसका यौनाचार करता आ रहा था। इस दौरान वह घर आने के बाद भी अपने घर पर बुलाता और फोटोग्राफ्स से ब्लैकमेल कर धोखाधड़ीपूर्वक रूपए आदि भी ऐंठ लिए। इस घटना में ट््यूटर मनीष तातेड़ का भाई भी सहयोगी बना रहा। दोनों ने साजिश रच कर उसका यौनशोषण करते रहे। इनसे तंग आई महिला सोमवार रात को थाने पहुंची और दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है। उसका आज मेडिकल करवाया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026