Doordrishti News Logo

कर्मचारियों में बजट लाया अपार खुशियां

बजट को लेकर कर्मचारियों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी

जोधपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लाखों कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ी हुई मांग को पुरानी पेंशन लागू कर फलीभूत किया जैसे-जैसे कर्मचारियों तक यह जानकारी पहुंची सरकारी कार्यालय जहां तक कार्मिकों के घरों में भी परिवारजनों के द्वारा झूम कर खुशियां मनाई जा रही हैं।

शंभू सिंह मेड़तिया जिलाध्यक्ष,अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने बताया कि पुरानी पेंशन स्कीम सहित,वेतन विसंगति इत्यादि मांगों को लेकर महासंघ लंबे समय से आंदोलनरत था गांधीवादी विचारक मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ी हुई मांग को मानकर बहुत ही अच्छा कदम उठाया है। राजस्थान का प्रत्येक कर्मचारी खुशियां मनाते हुए राजस्थान सरकार की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहा है। कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारीयों ने राजीव गांधी प्रतिमा के पास एकत्रित हो कर खुशियां मनाई,मिठाई बांटी और अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाते हुए खुशी से झूम के नाच उठे।

कर्मचारियों में बजट लाया अपार खुशियां

इस अवसर पर, हापूराम चौधरी, संतोष सिंह सिंनली,जगदीश चौधरी, सुखराम डारा, गणपत सिंह जैतावत, नवीन देवड़ा, रामू राम जाखड़,भंवर लाल काला,लक्ष्मण दान चारण,जवरी लाल आर्य,आनंद सिंह नरूका, महेंद्र सिंह चौधरी, सत्य प्रकाश सेन, विक्रम सिंह बावरला,गरिमा गहलोत, शर्मिला चौहान, अमर सिंह देथा, किशोर कुमार कवाडिया, बक्साराम जाट इत्यादि सेंकड़ो कर्मचारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: