Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में सट्टा बुकियों का झगड़ा बढ़ता जा रहा है। दो हिस्ट्रीशीटरों के बीच जंग अब खुलकर सामने आने लगी है। गत दिनों सरदारपुरा इलाके में एक युवक ने बंधक बनाकर मारपीट करने और फिरौती मांगने का आरोप लगाते हुए सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें मथानिया के एक हिस्ट्रीशीटर पर इसका आरोप लगाया गया था। अब रविवार की रात को कल्पतरू शॉपिंग सेंटर रोड पर उसी हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने कुछ लोगों पर हमला किया। गाड़ीय़ों के शीशे फोड़ दिए गए। हालांकि शास्त्रीनगर पुलिस ने अभी केस दर्ज होने से इंकार किया है। रविवार की रात को कल्पतरू शॉपिंग सेंटर रोड पर अपने मित्रों संग आए शिवपाल सिंह और उसके  दोस्तों पर हमला हुआ। इनका आरोप है कि पंकज चारण, हितेश राठी और उसके दोस्तों ने यह हमला किया है। झगड़ा और हमले की सूचना पर रात को शास्त्रीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। मगर तब तक हमलावर युवक भाग निकले। उन्होंने गाडिय़ों के शीशे फोड़ दिए। शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर अभी कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। इनका आपसी विवाद है। ये लोग सटा कारोबार में लगे हैं। गौरतलब है कि गत दिनों भी सरदारपुरा पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने का केस दर्ज किया था। पंकज चारण मथानिया थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है। शास्त्रीनगर पुलिस की तरफ से फिलहाल अनुसंधान किया जा रहा है। सरदारपुरा पुलिस भी अपने प्रकरण में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026