पॉलिश के लिए दिए सोने के गोखरू लेकर कारीगर चंपत,नौ लाख का सोना लेकर भागा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पॉलिश के लिए दिए सोने के गोखरू लेकर कारीगर चंपत,नौ लाख का सोना लेकर भागा। शहर के भीतरी क्षेत्र घोड़ों का चौक के पास आमली का बास में एक कारीगर स्वर्ण कारोबारी का 60 ग्राम सोना लेकर चंपत हो गया। सोना गोखरू के रूप में था। जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख रुपए है। पीडि़त कारोबारी ने अब सदर बाजार थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया है।
महिला के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर भेजे,ब्लैकमेल कर लाख रुपए ऐंठे
सदर बाजार पुलिस ने बताया कि घोड़ों का चौक के पास आई पुरबियों की गली आमली बास निवासी गौरव पुत्र प्रदीप सोनी सोने चांदी का कारोबार करता है। उसने 60 ग्राम सोने के गोखरू एक कारीगर श्रीमत मांझी को पॉलिश के लिए दिए थे। 9 जनवरी को उसे दिए गए मगर वह बाद में दुकान बंद कर भाग गया। पीडि़त ने अपने स्तर पर काफी उसकी तलाश की मगर वह नहीं मिला। अपना फोन भी बंद कर दिया। आरोपी दासपुर मेदनापुर पश्चिम बंगाल का बताया जाता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
