Doordrishti News Logo

फूड डिलेवरी बॉय से मारपीट, लूटपाट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फूड डिलेवरी बॉय से मारपीट,लूटपाट। शहर के जालोरी गेट के नजदीक हाकम बाग क्षेत्र में एक फूड डिलेवरी बॉय से मारपीट कर लूटपाट की गई। उसकी बाइक को तोड़ दिया गया। पीडि़त ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस की तरफ से अब जांच की जा रही है।

पॉलिश के लिए दिए सोने के गोखरू लेकर कारीगर चंपत,नौ लाख का सोना लेकर भागा

सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि भोपालगढ़ के ओस्तरा निवासी महिपाल पुत्र हरिकिशन सारण फूड डिलेवरी कंपनी में लगा हुआ है। वह सोमवार को किसी ग्राहक के पास में खाना पहुंचाने जा रहा था। तब हाकमबाग क्षेत्र में पहुंचने पर वहां कुछ लडक़ों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और उसकी गाड़ी को तोड़ दिया। उसके जेब में रखे रूपए निकाल लिए। वह जख्मी हो गया। इस बारे में सरदारपुरा थाने में केस दर्ज कराया गया है।

Related posts: