Doordrishti News Logo

गिरफ्तार हत्या का आरोपी बार-बार बदल रहा बयान,पत्नी को बता रहा बेकसूर

  • अनिता चौधरी हत्याकाण्ड
  • मृतका और बिल्डर के बीच रहा एक साल से विवाद
  • बिल्डर को पुलिस ने शांतिभंग में पकड़ कर रखा
  • सहेली है पुलिस अभिरक्षा में
  • नई सड़क पर सर्व समाज का धरना
  • एसीपी सहित पुलिस टीम घटनास्थल पर फिर पहुंची
  • हत्या में एक और व्यक्ति भी शामिल

जोधपुर,गिरफ्तार हत्या का आरोपी बार-बार बदल रहा बयान,पत्नी को बता रहा बेकसूर।शहर का बहुचर्चित अनिता चौधरी हत्याकाण्ड अब परतें खुलने के निकट पहुंच गया है। हत्या का आरोपी गुलामुद्दीन को देर रात पुलिस ने मुंबई के वर्ली से दस्तयाब कर लिया। उसे शाम तक पुलिस जोधपुर लेकर पहुंच रही है।

इसे भी पढ़ें – एक दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

इधर पुलिस द्वारा की जा रही आरंभिक पूछताछ में पता लगा कि वह बार-बार बयान बदल रहा है। अपनी पत्नी को इसमें बेकसूर बताने के साथ उसे केवल पानी निकासी के लिए गड्ढा खोदने की तक की जानकारी होना बता रहा।

हत्या में एक और व्यक्ति के शामिल होने की बात भी कह रहा है। इसके अलावा उसने मृतका और बिल्डर तैयब अंसारी के बीच में एक साल से विवाद होने की जानकारी दी है। मगर पुलिस को उसके बयानों पर विश्वास नहीं हो रहा है। तैयब अंसारी को सरदारपुरा पुलिस एक बार फिर शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है। संभवत: दोनों को आमने सामने बिठाकर भी पूछताछ होगी।

फिलहाल उसके जोधपुर पहुंचने के बाद उसकी गिरफ्तारी दर्शा कर पुलिस कोर्ट में पेश कर अभिरक्षा मेें लेगी। इधर एसीपी पश्चिम छवि शर्मा आज सुबह पुलिस टीम के साथ में बोरानाडा क्षेत्र के गांगाणा गांव पहुंची जहां पर अनिता चौधरी का शव गड्ढे से बरामद किया गया था, उसका फिर से बारिकी से निरीक्षण करने के साथ कोई साक्ष्य नहीं छूटे इसके लिए पड़ताल की।

सर्व समाज और जाट समाज की तरफ से भी नई सडक़ पर इस हत्याकांड को लेकर सांकेतिक धरना दिया गया है। मगर धरना स्थल पर मृतका अनिता चौधरी के पति मनमोहन और उसका पुत्र नहीं देखा गया। जाट समाज नेता शारदा चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया जा रहा है। गुलामुद्दीन की गिरफ्तारी के साथ ही कुछ और नेता भी धरना स्थल पर नजर नहीं आए हैं।

इसके अलावा यह भी कयास लगाया जा रहा है,मृतका अनिता चौधरी के परिजन नागौर खिंवसर गए होंगे। पुलिस द्वारा परिवार के लोगों को सात बार सफीना नोटिस जारी किया जा चुका है। उनकी तरफ से पुलिस को सहयोग नहीं दिया जा रहा है, जिस वजह से पोस्टमार्टम प्रक्रिया भी बाधित होने के साथ साक्ष्य नष्ट होने के आसार बने है।

हत्या का आरोपी जोधपुर लाए जाने के बाद सिलसिलेवार पूछताछ होगी,जिसमें आशंकित कई बड़े नामों का भी खुलासा हो सकता है। फिलहाल यह कहा जा सकता है कि इस मर्डर काण्ड में मास्टर माइंड कोई और हो सकता है। गुलामुद्दीन को मोहरा बनाया गया है। मृतका अनिता चौधरी की सहेली सुमन भी पुलिस अभिरक्षा में है। उसकी हत्याकांड में कोई भूमिका हो इस बारे में फिलहाल पुलिस कुछ बताने से इंकार कर रही है।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026