Doordrishti News Logo

डेढ़ साल पहले मकान में आग लगाने के आरोप में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),डेढ़ साल पहले मकान में आग लगाने के आरोप में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।शहर की सरदारपुरा पुलिस ने डेढ़ साल पहले मकान-कार्यालय में आग लगाने के प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में कुछ आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फरार अभियुक्त की तलाश के लिए पुलिस की टीम को लगाया गया।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश,डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीणा,एसीपी पश्चिम छवि शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी जयकिशन सोनी के नेतृत्व टीम ने आगजनी के वांछित मुल्जिम नेतड़ा करवड़ हाल पिलार बालाजी के पास बसंत विहार निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र गोविंद सिंह को पकड़ा गया। मामला 1 मई 2024 को दर्ज हुआ था। जिसमें परिवादी रिद्धि सिद्धि विहार भदवासिया निवासी सौभाग सिंह पुत्र कानसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी।

एपीओ डिप्टी एसपी की गाड़ी से छात्र कुचला गया,डिप्टी एसपी शांतिभंग में गिरफ्तार

यह है मामला 
परिवादी का एक मकान 395 तीसरी सी रोड सरदारपुरा में है। उसके पास में 1 मई 24 को मकान कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली थी। आगजनी में पेट्रोल काम में लिया गया था। उसके कार्यालय में रखे दस्तावेज इत्यादि जलकर नष्ट हो गए थे। उसका मकान को लेकर को लेकर विवाद चल रहा है जो कोर्ट में विचाराधीन है। अवनीश थानवी पर इस बारे में संदेह जताया गया था। पुलिस ने प्रकरण में पहले कमल सिंह,जीवनसिंह,सुनील ओड उर्फ यादव की पहचान कर गिरफ्तार किया था,जिनको रिछपाल सिंह उर्फ यशपाल व सुरेन्द्र सिंह के द्वारा उक्त घटना करने के लिये रूपए देकर घटना करना बताया था। पुलिस ने इस पर रिछपाल सिंह उर्फ यशपाल को गिरफ्तार किया था।

आरोपी सुरेन्द्र सिंह काफी समय से जैसलमेर,बाड़मेर फलौदी पाली, जालोर में रहकर डोगल का उपयोग करने से पकड़ में नहीं आ रहा था तथा अपने निवास स्थान से रूहपोश था। पुलिस टीम में एसआई विश्राम मीणा,हैडकांस्टेबल मनफूल,कैलाश, मोतीलाल,गुणेशाराम एवं पुष्पा शामिल थे।

Related posts:

राजस्थान मोटिवेशनल सोसायटी अचीवर्स अवॉर्ड 2026 समारोह में डॉ.श्वेता माथुर सम्मानित

August 4, 2026

हर्षोल्लास से मनाया स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री का 83वां जन्मोत्सव

August 4, 2026

वाहनों पर PRESS लिखकर किए जा रहे दुरुपयोग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने की मांग

August 4, 2026

आयुक्तालय क्षेत्र में चाइनीज मांझे को लेकर निषेधाज्ञा जारी

August 4, 2026

4095 नशीली गोलियां बरामद मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

August 4, 2026

मुख्य आरोपी पुलिस अभिरक्षा में

August 4, 2026

प्रदूषित पानी सड़क पर बहाने वाले ट्रैक्टर चालक को पकड़ा

August 4, 2026

मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ करने के दो आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार

August 4, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने मण्डलेश्वर महादेव का किया दुग्धाभिषेक

August 4, 2026