Doordrishti News Logo

कांस्टेबल से झगड़ा करने वाला फरार मुल्जिम पकड़ा,जेल भेजा

होटल द फ़र्न का मामला

जोधपुर,शहर के रातानाडा स्थित रेजीडेंसी द फन होटल पर गत 18 सितंबर की रात को पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच हुए झगड़े में फरार हुए एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है। इसमें पुलिस कर्मी के पैर पर गाड़ी चढा दी गई थी जिससे उसका पैर फ्रेक्चर हो गया था।

घटना में पुलिस कर्मी द्वारा फ़ायर किए जाने की जानकारी मिली थी, मगर बाद में उसे वेरिफाई करने पर वह नहीं मिली। हाथ लहराता इसमें कोई और युवक नजर आया था। घटना में पुलिस द्वारा आरोपियों से बदसलूकी किए जाने का आरोप भी लगा था। जिसमें जांच आरपीएस अधिकारी की तरफ से की जा रही है। रातानाडा थाने के पुलिस कर्मियों पर झगडा करने का आरोप लगा था।

गत माह 18 सितंबर की देर रात को बाडमेर के सदर स्थित दानजी की ढाणी निवासी केसरसिंह पुत्र सवाई सिंह की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। वह रातानाडा थाने में तैनात है। रात एक बजे वह होटल से खाना खाकर नीचे आया था। तब वहां एक जीप में मौजूद दो युवकों से गाडी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। जिस पर गाडी की सीट पर बैठ युवक ने खुद को जालोर के धानसा निवासी मूलेंद्र सिंह एवं दूसरे ने खुद को बासडा निवासी अरविंद सिंह होना बताया था। दोनों से विवाद होने पर इन लोगों ने अपनी जीप चढाने का प्रयास किया। तब पीडित ने खुद को एक बार बचा लिया। मगर फिर जीप को पीछे लेकर केसर सिंह पर गाडी चढा दी गई। जिससे उसका दाहिना पैर फ्रेक्चर हो गया।

रातानाडा पुलिस ने घटना में हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आरोपी अरविंद सिंह बासडा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि घटना में फरार दूसरे मुल्जिम धानसा रामसीन हाल आशापूर्णा नगर जालोर निवासी मूलेंद्र सिंह पुत्र लाल सिंह को अब गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया है। इस घटना में पुलिस द्वारा फायरिंग की बात सामने आई थी। जिसे बाद में नकार दिया गया था। आरोपियों के साथ भी पुलिस द्वारा बदसलूकी की बात सामने आई थी। इस पर जांच आरपीएस निशांत भारद्वाज को सौंप दी गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed