झुंझार वीर गिरधर की 381वीं पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई

जोधपुर(डीडीन्यूज),झुंझार वीर गिरधर की 381वीं पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई। शहर के भीतरी क्षेत्र भीमजी का मोहल्ला,तापी बावड़ी के पास ऐतिहासिक गिरधर मंदिर में रविवार को झुंझार वीरता और बलिदान के प्रतीक वीर गिरधर की 381वीं पुण्यतिथि (बरसोद) पर श्रद्धा और भक्ति से मनाई गई।

यह भी पढ़ें – जोधपुर: प्रभारी सचिव ने की राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा

मंदिर ट्रस्ट के सदस्य राजेश कुमार व्यास ने बताया कि इस पावन अवसर पर दिनभर विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोपहर 12 बजे ध्वजारोहण एवं आरती के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। मंदिर को आकर्षक फूलमंडली और रोशनी से सजाया गया।

ट्रस्ट की ओर से प्रसादी का वितरण किया गया और दिनभर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर वीर शहीद को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते रहे। देर रात तक कार्यक्रम चला,जिसमें भजन,कीर्तन और श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित हुई।

गौरतलब है कि झुंझार वीर गिरधर ने अमरसिंह राठौड़ (नागौर) के शासनकाल में मुगलों से युद्ध करते हुए वीरगति प्राप्त की थी। कहा जाता है कि उन्होंने सात दिन तक अपने कटे हुए शीश के साथ युद्ध भूमि में शत्रु सेना का संहार करते हुए वीरता की ऐसी मिसाल पेश की जो इतिहास में अमर हो गई।

उनका बलिदान श्रावणी तीज के दिन हुआ था और तभी से यह दिन उनकी पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है। उनकी अतुलनीय वीरता के कारण उन्हें “झुंझार” की उपाधि मिली। सोमवार को दोपहर 12 बजे पुनः महाआरती के आयोजन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026