आतंकवादी मानसिकता पूरी तरह परास्‍त होगी- शेखावत

भारत की शौर्यवान सेना आतंकवादियों और उनके आकाओं को दे रही माकूल जवाब

जोधपुर(डीडीन्यूज),आतंकवादी मानसिकता पूरी तरह परास्‍त होगी- शेखावत। केंद्रीय संस्‍कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पाकिस्‍तान के कायराना हरकत के बाद जिस तरह भारत की शौर्यवान सेना हौसले के साथ आतंकवादियों और उनको पालने, पोषने वाले आकाओं को माकूल जवाब दे रही है,उससे मानवता की विजय होगी और आतंकवादी मानसिकता हमेशा के लिए परास्‍त हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें – प्रदेश के सभी कार्मिकों के अवकाश निरस्त-मुख्यमंत्री भजनलाल

शेखावत शुक्रवार को अपने गृह जोधपुर पहुंचे। यहां मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने दो टूक कहा कि उरी और पुलवामा हमले के बाद भी हमारी सेनाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के निर्देशन में सर्जिकल और एयर स्‍ट्राइक करके पूरी दुनिया को यह स्‍पष्‍ट संदेश दिया था कि नया,समर्थ और सशक्‍त भारत अब घर में घुसने वाला भारत है। भारत अपनी धरती पर होने वाले किसी भी गतिविधि को दुनिया की किसी भी धरती से बर्दाश्‍त नहीं करेगा।

शेखावत ने कहा कि लंबे अंतराल से जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकवाद समाप्‍त हो रहा था,लेकिन इसे चुनौती देते हुए आतंकवादियों ने जिस तरह कायराना रूप से पहलगाम में हमारे 26 निर्दोष सैलानियों और नागरिकों को मौत के घाट उतारा,वह किसी भी स्थिति में बर्दाश्‍त के लायक नहीं था।

इस कायराना हरकत के बाद भी दंभ भरा जा रहा था। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के ऐलान कि देश की अस्मिता पर हमला करने वाले ऐसे आतंकवादियों और उनको पल्‍लवित और पोषित करने वाले आकाओं को उनकी कल्पना से बड़ी और कड़ी सजा मिलेगी,हमारी शौर्यवान सेनाओं द्वारा दिया जा रहा माकूल जवाब उसी का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि भारत जहां आतंकवाद को समाप्‍त करने की लड़ाई लड़ रहा है, वहीं पाकिस्‍तान हमारे सैन्‍य ठिकानों और सिविलियन क्षेत्रों को निशाना बनाने की कायराना हरकत कर रहा है,जिसका भारत की सेना ने मुंहतोड़ जवाब देने का हौसला दिखाकर बता दिया है कि उसकी यह कायराना हरकत बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारी शौर्यवान सेनाओं ने पाक अधिकृत कश्‍मीर और अन्‍य जगहों पर आतंकवादियों के ऐसे सारे ठिकानों को पूरी तरह नेस्‍तनाबूंद कर दिया है,जो पिछले कई वर्षों से भारत में होने वाले आतंकवादी हमलों के सूत्रधार रहे हैं।

देश शौर्यवान सेना के साथ खड़ा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीमाओं पर खड़े हमारे सजग प्रहरियों की वजह से देश सुरक्षित है। देश के हर व्‍यक्ति को अपने सैनिकों पर पूरा भरोसा और विश्‍वास है और देश की जनता अपनी शौर्यवान सेनाओं के साथ पूरी ऊर्जा के साथ खड़ी है। इस लड़ाई में आतंकवादी मानसिकता पूरी तरह परास्‍त हो जाएगी।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026