Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में सक्रिय हो चुके दोपहिया वाहन चोरों ने कई स्थानों से गाड़ीय़ां चुराई हैं। संबंधित थाना पुलिस में इसकी रिपोर्ट मालिकों की तरफ से दर्ज करवायी गई।
खेमे का कुआं निवासी शुभम गहलोत पुत्र देवेन्द्र गहलोत ने शास्त्रीनगर पुलिस को बताया कि वह न्यू ओपीडी एमडीएम अस्पताल आया था। जहां बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई। इसी तरह गजानंद कॉलोनी सूंथला निवासी दल्लाराम पुत्र लालूराम प्रजापत ने शास्त्रीनगर पुलिस को बताया कि जी सेक्टर शास्त्रीनगर से उसकी बाइक चोरी हो गई।

पीएंडटी कॉलोनी शास्त्रीनगर निवासी यश भारद्वाज की बाइक अग्रसेन पार्क के पास से चोरी हुई। इधर शास्त्रीनगर थाने में दी रिपोर्ट में सिंधी कॉलोनी निवासी कुलविन्दर सिंह पुत्र हरदीप सिंह सिख ने बताया कि उसकी बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। जबकि  महामंदिर पुलिस के अनुसार डिगाड़ीकलां निवासी चैनाराम पुत्र भंवरलाल जाट की बाइक पावटा स्थित एसबीआई बैंक के बाहर से चोरी हो गई।

Check Best deals now👆

उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में खटीक बस्ती महांदिर निवासी सुरेन्द्र पुत्र अरमचंद ने पुलिस को बताया कि तहसील कार्यालय कलेक्ट्रट परिसर आया। जहां बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई। प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि दल्ले खां पैट्रोल पंप के पीछे रहने वाले इस्तियाक खान पुत्र मजिद खान की बाइक घर के बाहर से अज्ञात चोर ले गया। देवनगर पुलिस के अनुसार जेठूराम राजपुरोहित की बाइक निजी अस्पताल के बाहर से चोरी हो गई।

Check deal’s before over👆

>>> संक्रमण में गिरावट को देखते हुए छूट का दायरा बढाया

Shop now 👆

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026