Doordrishti News Logo

खाईवाली करते दस गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपए जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खाईवाली करते दस गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपए जब्त। शहर की बासनी और जिला पश्चिम की स्पेशल टीम ने एम्स अस्पताल के सामने एक स्थान पर छापेमारी जुआघर पकड़ा। दस लोगों को गिरफ्ता किया और दो लाख से ज्यादा रुपए जब्त किए।डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत के निर्देश पर बासनी थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों पर कड़ा प्रहार किया।

पुलिस ने एम्स अस्पताल के गेट नंबर तीन के सामने स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी कर 2,10,650 रुपये नकद बरामद किए और मौके से गुब्बा खाईवाली करते 10 लोगों को गिरफ्तार किया।थानाधिकारी नितिन दवे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस को लंबे समय से संचालित हो रही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी।

अवैध मादक पदार्थ के मामले में आरोपी को बीस साल की सजा

छापेमारी के दौरान गुब्बा खाईवाल के ठिकाने से बड़ी मात्रा में नकदी मिलने से अवैध लेन-देन के संकेत मिले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है। साथ ही इस मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है।