जोधपुर-बीकानेर हावड़ा ट्रेनों का विंध्याचल स्टेशन पर अस्थाई ठहराव
नवरात्रि मेले पर श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर-बीकानेर हावड़ा ट्रेनों का विंध्याचल स्टेशन पर अस्थाई ठहराव। रेलवे द्वारा नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु हावड़ा-जोधपुर व बीकानेर-हावड़ा ट्रेनों का आवागमन में विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवागमन सुविधा हेतु ट्रेन नंबर 12307/22307, हावडा-जोधपुर/बीकानेर सुपरफास्ट ट्रेनें 22 सितंबर से 1 अक्टूबर एवं 6 अक्टूबर को विंध्याचल स्टेशन पर सुबह 11.03 बजे आगमन व 11.05 बजे प्रस्थान करेगी।
कार्य बहिष्कार व धरना जारी,आज होगा हनुमान चालीसा का पाठ
इसी प्रकार मेले के दौरान ट्रेन नंबर 12308/22308,जोधपुर/बीकानेर-हावडा 22 सितंबर से 1 अक्टूबर एवं 6 अक्टूबर को विंध्याचल स्टेशन पर शाम 4.35 बजे आगमन व 4.37 बजे प्रस्थान करेगी। यह ठहराव अस्थाई है तथा निर्धारित तारीखों पर ही होगा।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

